क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: सीजन में लगातार दूसरी बार मुंबई को हराकर चेन्नई ने प्लेऑफ की उम्मीदों को लगाया पंख, जानें प्वाइंट्स टेबल में किस पोजिशन पर कौन सी टीम

आईपीएल 2026 अंक तालिका, पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ़ द मैच अपडेट, हाइलाइट्स: आईपीएल के 44वें मुकाबले के बाद आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया है। चेन्नई की टीम अब छठे पोजिशन पर पहुंच गई है।

Image

आईपीएल प्वाइंट्स टेबल (साभार-X)

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। चेन्नई के सामने जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 2 विकेट खोकर 11 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। यह चेन्नई की 9 मैच में चौथी जीत है जबकि मुंबई इंडियंस की यह 7वीं हार है। चेन्नई की इस जीत ने उसके प्लेऑफ के दरवाजे खुल गए हैं, जबकि मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो गए।

CSK vs MI मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल

आईपीएल के 44वें मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चौथी जीत के साथ छठे पोजिशन पर पहुंच गई है। उसने अपने नेट रन रेट को भी बेहतर कर लिया है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं। चेन्नई को अब बाकी बचे 5 मैच में केवल 4 जीतना है।
क्रमांकटीममैचजीत/टाई (W)हार (L)प्वाइंट्स (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1पंजाब किंग्स86/1112+1.043
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु86212+1.919
3सनराइजर्स हैदराबाद96312+0.832
4राजस्थान रॉयल्स96312+0.510
5गुजरात टाइटंस8448-0475
6चेन्नई सुपर किंग्स 9458+0.005
7दिल्ली कैपिटल्स9458-0.895
8कोलकाता नाईट राइडर्स8264-0.751
9मुंबई इंडियंस8264-0.784
19लखनऊ सुपर जायंट्स8264-1.106

क्या कहता है प्लेऑफ का गणित (IPL 2026 Play Off Qualification Scenario)

साल 2022 से लगातार आईपीएल में 10 टीमें खेल रही है। 10 टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण सिंपल है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आपको कम से कम 16 प्वाइंट की दरकार होती है। 2022 से अब तक केवल साल 2024 में ऐसा हुआ था जब 14 प्वाइंटस के साथ भी टीम प्लेऑफ में पहुंच गई थी। साल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 अंक साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई किया था, लेकिन यह रेअर है कि 14 अंक के साथ कोई टीम प्लेऑफ में पहुंचे। फिलहाल प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी, पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स सबसे बड़ी दावेदार है।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article