क्रिकेट

IPL 2026 Ank Talika: जीत के साथ आरसीबी का आगाज, जानें कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल

IPL 2026 Ank Talika: आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के साथ आईपीएळ 2026 का आगाज किया। जीत के लिए उसे 202 रन बनाने थे, जिसे आसानी से उसने 4 विकेट खोकर 15.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Image

आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल (साभार-X)

IPL 2026 Ank Talika: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के साथ ही क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक लीग का आगाज हो गया। पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। आरसीबी के सामने जीत के लिए 202 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 4 विकेट खोकर 15.4 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। अब से 65 दिन तक 10 टीमें आईपीएल ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी। आखिरी लीग मुकाबला 24 मई को कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बीच ईडेन गार्डन्स में खेला जाएगा।

RCB बनाम SRH मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल

आईपीएल के ओपनिंग मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का खाता खुल गया है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

टीम (Team)मैच (Match)जीते (W)हारे (L)नेट रन रेट (NRR)प्वाइटंस (Points)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)110+2.9072
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)101-2.9070
गुजरात टाइटंस (GT)00000
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)00000
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)00000
कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR)00000
दिल्ली कैपिटल्स (DC)00000
पंजाब किंग्स (PBKS)00000
राजस्थान रॉयल्स (RR)00000
मुंबई इंडियंस (MI)00000

IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)

ऑरेंज कैप की बात करें तो सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को हर बार ऑरेंज कैप का पुरस्कार दिया जाता है। आईपीएल 2026 की बात करें तो इस लिस्ट में टॉप पर ईशान किशन (80 रन) हैं। ईशान के अलावा टॉप 5 में विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, अनिकेत वर्मा और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

प्लेयरमैचरनसर्वाधिक स्कोर10050
ईशान किशन1808001
विराट कोहली16969*01
देवदत्त पडिक्कल1616101
अनिकेत वर्मा1434300
रजत पाटीदार1313100
हेनरिक क्लासेन1313100

IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)

सीजन के सबसे सफल गेंदबाज को पर्पल कैप से नवाजा जाता है। आईपीएल 2026 की बात करें तो इस लिस्ट में टॉप पर जैकब डफी हैं (3 विकेट) हैं। डफी के अलावा टॉप 5 में अन्य नाम रोमारियो शेफर्ड (3 विकेट), डेविड पेन (2 विकेट), भुवनेश्वर कुमार (1 विकेट) और सुयश शर्मा (1 विकेट) जैसे नाम हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!