IPL 2026 Orange Cap: Orange Cap In Ipl 2026: आईपीएल 2026 में 59वें मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में बदलाव आया है। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन टॉप पर हैं, जबकि विराट कोहली ने नंबर 3 पर जगह बना ली। वैभव सूर्यवंशी टॉप-5 से बाहर निकल गए हैं। नंबर दो पर गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन हैं, जिन्होंने इस सीजन सबसे पहले 500 रन का आंकड़ा पार किया था। विराट कोहली फिलहाल 500 रन से 16 रन दूर हैं।
आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड (Orange Cap 2026)
| क्रम | खिलाड़ी | मैच | रन | 50/100 | छक्के |
| 1 | हेनरिक क्लासेन | 12 | 508 | 5 | 23 |
| साई सुदर्शन | 12 | 501 | 5 | 22 | |
| 2 | विराट कोहली | 12 | 484 | 3 | 18 |
| 4 | अभिषेक शर्मा | 12 | 481 | 3 | 37 |
| 5 | केएल राहुल | 12 | 477 | 3 | 24 |
कैसा है ऑरेंज कैप का इतिहास
आईपीएल इतिहास की बात करें तो पहला ऑरेंज कैप पंजाब किंग्स के शॉन मार्श के नाम रहा था। मार्श ने 11 मैच में 616 रन बनाए थे। आखिरी बार गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने यह खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 15 मैच में 759 रन बनाए थे।
| साल | खिलाड़ी | मैच | रन |
| 2025 | साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) | 15 | 759 |
| 2024 | विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) | 15 | 741 |
| 2023 | शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) | 17 | 890 |
| 2022 | जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स) | 17 | 863 |
| 2021 | रुतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स) | 16 | 635 |
| 2020 | केएल राहुल (पंजाब किंग्स) | 14 | 670 |
| 2019 | डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) | 12 | 692 |
| 2018 | केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद) | 17 | 735 |
| 2017 | डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) | 14 | 641 |
| 2016 | विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) | 16 | 973 |
| 2015 | डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) | 14 | 562 |
| 2014 | रॉबिन उथप्पा (कोलकाता नाईट राइडर्स) | 16 | 660 |
| 2013 | माइकल हसी (चेन्नई सुपर किंग्स) | 16 | 733 |
| 2012 | क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) | 15 | 733 |
| 2011 | क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) | 12 | 608 |
| 2010 | सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस) | 15 | 618 |
| 2009 | मैथ्यू हेडन (चेन्नई सुपर किंग्स) | 12 | 572 |
| 2008 | शॉन मार्श (पंजाब किंग्स) | 11 | 616 |
ऑरेंज कैप में विदेशी बनाम भारतीय
अब तक हुए 18 सीजन में ऑरेंज कैप लिस्ट में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों में बराबरी की टक्कर रही है। 9 बार ओवरसीजन खिलाड़ियों ने जबकि 9 बार भारतीय खिलाड़ियों ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया है। क्रिस गेल और विराट कोहली ने दो-दो बार जबकि डेविड वॉर्नर ने 3 बार ऑरेंज कैप अपने नाम किया है। एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड किंग कोहली के नाम है। उन्होंने साल 2016 में 4 शतक की मदद से 973 रन बनाए थे।
दो खिलाड़ी रहे हैं सबसे लकी
आईपीएल इतिहास की बात करें तो सभी 18 ऑरेंज कैप विनर में केवल दो खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने ऑरेंज कैप के साथ आईपीएल ट्रॉफी भी उठाई है। साल 2014 में रॉबिन उथप्पा ने 16 मैच में 660 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता और इसी साल केकेआर दूसरी बार चैंपियन बनी। दूसरे बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ हैं, उन्होंने 2021 में 16 मैच में 235 रन बनाए थे। इस साल सीएसके ने चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती।
