MD Dhoni Video: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम साढ़े सात बजे से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इससे पहले सारी टीमें अपनी तैयारी में जुटी हुई हैं। सभी टीमों का प्रैक्टिस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है। इस बीच पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने फैंस के लिए ग्रैंड प्री-सीजन इवेंट का आयोजन किया। सीएसके ने इस इवेंट का नाम रोर 2026 रखा, जो रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चेन्नई सुपर किंग्स के कई सारे पूर्व दिग्गज खिलाड़ी नजर आए।
वीडियो देखकर दिल हार बैठे क्रिकेट फैंस
इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एमएस धोनी का बेहद ही क्यूट अंदाज देखने को मिला। जब वह प्रैक्टिस के दौरान DRS का इस्तेमाल करते दिखाई दिए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ड्वेन ब्रावो गेंदबाजी कर रहे थे। वहीं अंबाती रायडू बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस बीच धोनी विकेट के पीछे खड़े होकर कीपिंग कर रहे थे। आप देख सकते हैं कि ब्रावो एक ऐसी गेंद खेलते हैं, जिस पर रायडू बीट हो जाते हैं और इसे विकेट के पीछे धोनी पकड़ते हैं। हालांकि, इस गेंद को अंपायर व्हाइट दे देते हैं। इसके बाद तुरंत ही धोनी बेहद ही क्यूट अंदाज में डीआरएस के लिए इशारा करते हैं। देखें वीडियो-
कार्यक्रम में कई पूर्व खिलाड़ी आए नजर
इस क्रार्यक्रम में सीएसके के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, मैथ्यू हेडन, मुरली विजय और एस बद्रीनाथ फिर से अपनी टीम के लिए इकट्ठा हुए।इन खिलाड़ियों के अलावा अंबाती रायडू, मुथैया मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, जोगिंदर शर्मा, मुरली विजय और लक्ष्मीपति बालाजी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स इस बार कई बदलाव के साथ उतरेगी। हमेशा अनुभव को तरजीह देने वाली यह टीम पहली बार युवा खिलाड़ियों के दम पर ट्रॉफी जीतने उतरेगी। सीएसके ने इस बार ऑक्शन में सबसे ज्यादा युवा खिलाड़ियों पर पैसा लुटाया है। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को खेलेगी। आईपीएल शुरू होने के दो दिन बाद चेन्नई की टीम पहली बार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरेगी। चेन्नई की जर्सी में संजू पहला मुकाबला अपनी पुरानी टीम के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी।
