Mumbai Indians Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के बीसवें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला मुंबई इंडियन्स के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium Mumbai) में खेला जाएगा। मुंबई इंडियन्स की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में होगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कमान रजत पाटीदार(Rajat Patidar) संभाल रहे हैं। आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मुंबई इंडियन्स को मौजूदा सीजन में अबतक खेले तीन मैच से एक में जीत और दो में हार मिली है। मुंबई ने केकेआर के खिलाफ सीजन के पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी। उसके बाद उसे लगातार दो मैच में हार मिली है। वहीं आरसीबी को अबतक खेले तीन मैच में से दो में जीत मिला है जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी अंक तालिका में तीसरे और मुंबई आठवें स्थान पर है।
मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू हेड टू हेड (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Head to Head)
मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई को 19 मुकाबलों में और आरसीबी को 15 मैच में जीत हासिल हुई है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था। वो मैच भी हाई स्कोरिंग रहा था। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में आरसीबी ने 5 विकेट पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया था। मुंबई की टीम उस मुकाबले को अपने नाम करने से 12 रन के अतंर से चूक गई थी।दोनों के बीच खेले गए आखिरी पांच मुकाबलों में से दो में मुंबई और तीन में आरसीबी विजयी रही है। अगर वानखेड़ स्टेडियम में दोनों के बीच खेले गए आंकड़ों पर नज़र डालें तो पता चलता है कि यहां खेले गए 12 मैच में से 8 में मुंबई और 4 में आरसीबी विजयी रहा है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज की पिच रिपोर्ट (MI vs RCB IPL Match Today Pitch Report)
मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच लाल मिट्टी की बनी है जहां गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिलता है और गेंद बल्ले पर आता है। ये वेन्यू टी20 फॉर्मेट में हाईस्कोरिंग है। ये ऐसा वेन्यू हैं जहां पहले गेंदबाजी करना टीमें पसंद करती हैं। रात में दूधिया रोशनी में लक्ष्य का पीछा करना यहां की पिच पर आसान हो जाता है। रविवार को आरसीबी और एमआई के बीच मुकाबला पिच नंबर 8 पर खेला जाएगा। इस पिच पर एक संतुलित तस्वीर दिखाई पड़ती है। इस पिच पर खेले गए पिछले सात मुकाबलों में से चेज़ करने वाली टीम ने चार मैच जीते हैं और तीन में उसे हार मिलेगी। इस पिच पर पहली पारी में रन रेट 10.10 का रहा है जबकि दूसरी पारी में यह 9.58 का रहा है। जिस पिच पर मैच खेला जाएगा वो स्पिनर्स के लिए तेज गेंदबाजों की तुलना में ज्यादा मददगार है। स्पिनर्स ने यहां 8.58 की वहीं तेज गेंदबाजों ने 10.13 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं। मुंबई का मौसम गर्म है। दोपहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। जिसमें रात में गिरावट आएगी और वो 20 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा। वानखेड़े में मौजूदा सीजन में अबतक खेले गए एक मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। ऐस में जीत के लिए मिले 221 रन के लक्ष्य को मुंबई ने 19.1 ओवर में 6 विकेट रहते हासिल कर लिया था। कुछ ऐसा ही एक बार फिर मुंबई और आरसबी के बीच भिड़ंत के दौरान देखने को मिलेगा।
आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई और बेंगलुरू के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Bengaluru vs Chennai IPL 2026 Match)
आईपीएल 2026 के बीसवें मुकाबले में आज मुंबई और बेंगलुरू के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। मुंबई के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें रोहित शर्मा(Rohit Sharma), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadva) और ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) पर रहेंगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के फैन्स विराट कोहली(Virat Kohli), रजत पाटीदार(Rajat Patidar), जोश हेजलवुड(Josh Hazlewood,), भुवनेश्वर कुमार(Bhuvneshwar Kumar) और फिल साल्ट (Phil Salt) पर रहेंगी।
मुंबई और बेंगलुरू की आईपीएल 2026 टीमें (Mumbai Indians and Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Full Squads)
मुंबई इंडियन्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Mumbai Indians Full Squad):
हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल 2026 की पूरी टीम ( Royal Challengers Bengaluru Full Squad):
रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल।मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
(भाषा)
