Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Match Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन दूसरा मैच आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स और तीन बार की विजेता कोलकाता नाईट राइडर्स (Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders) के बीच होने जा रहा है। ये मुकाबला मुंबई पलटन के होम ग्राउंड यानी वानखेड़े स्टेडियम में (Wankhede Stadium Mumbai) में खेला जाएगा। मुंबई इंडियन्स की कमान हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) के हाथों में होगी। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।
मुंबई इंडियन्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स हेड टू हेड (Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Head to Head)
मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 35 मैच खेले गए हैं। इनमें से 24 मैच एमआई ने और 11 में कोलकाता नाईट राइडर्स ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन केवल एक मुकाबला खेला गया था जिसमें मुंबई ने अपने घर पर केकेआर को 116 रन पर ढेर करने के बाद 8 विकेट के अंतर से जीत दर्ज की थी। वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 12 मैच खेले गए हैं जिसमें से 10 में मुंबई और केवल 2 मैच में केकेआर की टीम विजयी रही है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों के परिणाम पर नजर डालें तो पता चलता है कि इनमें से तीन मैच में केकेआर दो में मुंबई को जीत मिली है।
मुंबई इंडियन्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आज के आईपीएल फाइनल की पिच रिपोर्ट (MI vs KKR IPL Match Pitch Report)
आज मुंबईऔर कोलकाता की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा। वानखेड़े की लाल मिट्टी वाली पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। वानखड़े की पिच पर जमकर रन बनते हैं। पूरे मैच के दौरान पिच एक जैसा व्यवहार करती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम को किसी तरह का फायदा नहीं मिलता है। यहां खेले गए 20 नाइट टी20 मुकाबलों में टॉस जीतने वाली टीम हमेशा लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती है लेकिन चेज करते हुए केवल 9 मैच में टीमों को जीत मिली है। इस पिच पर निर्भर करता है पहली पारी का स्कोर कितना है। जीत सुनिश्चित करने के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 का स्कोर खड़ा करना सबसे सुरक्षित होगा। मुंबई का मौसम रविवार को उमसभरा रहेगा लेकिन शाम को मौसम में थोड़ी ठंडक हो जाएगी। मुंबई में दूसरी पारी के दौरान ओस पड़ने की संभावना भी बेहद कम है।
आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई और कोलकाता के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Mumbai vs Kolkata IPL 2026 Match)
आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई और कोलकाता के बीच आज धमाकेदार भिड़ंत हो सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। सबसे पहले मुंबई इंडियन्स की तरफ से रोहित शर्मा(Rohit Sharma), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) पर नजरें रहेंगी। वहीं कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के अलावा रिंकू सिंह(Rinku Singh), फिन ऐलन (Finn Allen), टिम सीफर्ड (Tim Seifert) और रचिन रवींद्र पर नज़रें रहेंगी।
मुंबई और कोलकाता की आईपीएल 2026 टीमें (Mumbai Indians and Kolkata Knight Riders IPL 2026 Full Squads)
मुंबई इंडियन्स की आईपीएल 2026 की टीमः(Mumbai Indians Full Squad)
हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा।
कोलकाता नाईट राइडर्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Kolkata Knight Riders Mumbai Full Squad)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती।
