Delhi Capitals Arun Jaitley Stadium Delhi Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के पैंतीसवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium Delhi) में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी जहां अक्षर पटेल (Axar Patel) संभाल रहे हैं वहीं पंजाब किंग्स कप्तानी श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyer) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में अरुण जेटली स्टेडिय में खेला जाने वाला यह तीसरा मुकाबला है। इस मैदान पर इससे पहले खेले गए दो मुकाबलों में मेजबान दिल्ली को एक मैच में जीत मिली है जबकि एक मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रह है और मिड सीजन तक अजेय है। पंजाब ने अबतक खेले 6 मैच में से 5 में जीत दर्ज की है और उसका एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। पंजाब के खाते में 11 अंक हैं और उसके नेट रन रेट भी 1.420 का है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अबतक खेले 6 मैच में से 3 में जीत और 3 में हार मिली है। वो अंक तालिका में छठे पायदान पर है। दिल्ली का नेट रन रेट -0.130 रन का है। आईपीएल 2026 में नई दिल्ली में खेले गए पहले मुकाबले में मुंबई इंडियन्स 6 विकेट पर 162 रन बना सकी थी। इसके बाद 163 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने 6 विकेट रहते हासिल कर लिया था। ये मुकाबला दिन में खेला गया था। वहीं यहां खेले गए दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स जीत के लिए 211 रन के लक्ष्य को हासिल करने से एक रन के अंतर से चूक गई थी। ऐसे में आईए जानते हैं शनिवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (Delhi Capitals vs Punjab Kings Head to Head)
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 35 मैच खेले गए हैं जिसमें से दोनों टीमें 17-17 मैच जीतने में सफल रही है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है। दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन केवल एक मुकाबला जयपुर में खेला गया था। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से मात दी थी। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में तीन मैच दिल्ली के और दो पंजाब के खाते में गए हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों के बीच अबतक कुल 12 बार भिड़ंत हुई है इसमें से 6-6 मैच दोनों के खाते में गए हैं। ऐसे में एक बार फिर दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज की पिच रिपोर्ट (DC vs PBKS IPL Match Today Pitch Report)
आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्सके बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 35वां मैच बेंगलुरू के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium Delhi) में खेला जाएगा। इस मैदान पर मौजूदा सीजन में अबतक कुल 2 मैच खेले गए हैं। जिसमें से एक मैच में दिल्ली विजयी रही है और एक मैच में उसे एक रन के अंतर से हार मिली है। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला दिन में खेला गया था और वो लो स्कोरिंग रहा था। दिल्ली में तेज गर्मी है ऐसे में पिच में नमी नहीं होगा और पिच स्लो हो सकती है। ऐसे में स्पिनर्स का दबदबा मैच में दिख सकता है और ज्यादा रन नहीं बनेंगे। हालांकि पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। अगर वो पहले बल्लेबाजी करते हैं तो बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है।
आईपीएल 2026 के पैंतीसवें मुकाबले में दिल्ली और पंजाब के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Delhi vs Punjab IPL 2026 Match)
आईपीएल 2026 के पैंतीसवें मुकाबले में दिल्ली और पंजाब के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। दिल्ली के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें केएल राहुल(KL Rahul), समीर रिज़वी (Sameer Rizvi), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) के प्रदर्शन पर रहेगी। वहीं पंजाब किंग्स के फैन्स की नजरें सरपंच साहब श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyer), प्रियांश आर्य(Priyansh Arya), अर्शदीप सिंह(Arshdeep Singh) और विजय कुमार वैशाक (Vijaykumar Vyshak) पर रहेगी।
बेंगलुरू और गुजरात की आईपीएल 2026 टीमें (Delhi Capitals vs Punjab Kings IPL 2026 Full Squads)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Delhi Capitals Full Squad):
अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, नीतीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगिसानी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव।
पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Punjab Kings Full Squad):
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, कूपर कोनोली, मार्को यानसन, मुशीर खान, मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विशाल निशाद, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर।
