IPL 2026, DC vs GT Preview: आईपीएल के 19वें सीजन का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स (Delhi Capitals vs Gujarat Titans) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium Delhi) में 8 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पहले दोनों मुकाबले जीतकर उतरने वाली है, वहीं गुजरात टाइटंस की टीम अपने पहले दोनों मुकाबले हार चुकी है। इस मुकाबले में दिल्ली की कप्तानी जहां एक बार फिर अक्षर पटेल (Axar Patel) करेंगे। वहीं पिछले मुकाबले में चोट की वजह से बाहर रहे गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) इस मैच से वापस कप्तानी करते दिखाई देंगे।
दोनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन कर रही है दिल्ली
IPL 2026 की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। गेंदबाजों के कारण ही वह अपने पिछले दोनों मैच जीतने में सफल रही है। वहीं बल्लेबाजी में 22 वर्षीय समीर रिजवी ने अधिक जिम्मा संभाला है। आईपीएल में लगातार तीसरा अर्धशतक (एक अर्धशतक पिछले सत्र के अपने आखिरी मैच में लगाया था) लगाने वाले रिजवी आक्रामक फॉर्म में हैं। अगर केएल राहुल और शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाज लय में आ जाते हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स और भी मजबूत टीम बन जाएगी। केएल राहुल जिस तरह पिछली दो पारियों में खेले हैं, उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वह किसी भी समय बड़ी पारी खेल सकते हैं। हालांकि, तीसरे नंबर पर नीतीश राणा असफल रहे हैं और लग रहा है कि वह इस नंबर पर ज्यादा दबाव महसूस कर रहे हैं। वहीं श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने पिछले मैच में अपनी लय हासिल कर ली है। दिल्ली की तरफ से गेंदबाजों में मुकेश कुमार ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, वहीं कप्तान अक्षर पटेल पावरप्ले और बीच के ओवरों दोनों में प्रभावी रहे हैं।
लुंगी एनगिडी ने दिल्ली की गेंदबाजी इकाई को मजबूती प्रदान की है, जिसमें टी नटराजन और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव भी शामिल हैं।
बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में लड़खड़ा रही गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटन्स इस सीजन गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभाग में लड़खड़ा रही है। गुजरात टाइटन्स अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है, उसका मध्यक्रम बिल्कुल नहीं चल पा रहा है। पिछले मैच में साई सुदर्शन से मिली अच्छी शुरुआत का फायदा मध्यक्रम के बल्लेबाज नहीं उठा सके। ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन इस मैच में वह वापस लौट रहे हैं। गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है। सिराज और रबाडा दोनों ही महंगे साबित हो रहे हैं, वहीं प्रसिद्ध कृष्णा अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पा रहे हैं। गुजरात के लिए अच्छी बात यह है कि राशिद खान ने शुरुआत में ही अपनी लय पा ली है। वहीं गुजरात के सबसे प्रभावशाली गेंदबाज 23 साल के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा रहे हैं।
दिल्ली और गुजरात के किन खिलाड़ियों पर होगी नजर
आईपीएल 2026 में जब आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस से होगा तो पिच रिपोर्ट को देखते हुए कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जो अकेले दम पर इस टी20 मैच की दिशा और दशा तय कर सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम में कप्तान अक्षर पटेल के साथ-साथ केएल राहुल (KL Rahul), ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), डेविड मिलर (David Miller) और काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) जैसे शानदार खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी रहेगी। वहीं दूसरी तरफ, गुजरात के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा नजर कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) पर होगी। उनके अलावा साई सुदर्शन (Sai Sudarshan), प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) और साई किशोर (Sai Kishore) पर भी सबकी नजरें रहेंगी।
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में आज के मैच की पिच रिपोर्ट (RR vs MI Pitch Report)
आज दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स अपना लगातार दूसरा घरेलू मैच खेलेगी। दिल्ली अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस पर एक शानदार जीत हासिल करके आ रही है। वहीं, गुजरात को अपने पहले दोनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। अरुण जेटली मैदान की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जहां छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद रहती है। इस मैच में पिच और टॉस दोनों ही बेहद अहम किरदार निभाएंगे। यहां के ग्राउंड पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। इस कारण बल्लेबाजों को स्पिन के सामने थोड़ा धैर्य के साथ खेलना होता है।
राजस्थान बनाम मुंबई हेड टू हेड (RR vs MI Head to Head)
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें अब तक आईपीएल इतिहास में 7 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच हुए इन मुकाबलों में 3 बार बाजी दिल्ली कैपिटल्स ने मारी है। वहीं गुजरात टाइटंस ने 4 मैचों में दिल्ली को हराया है।
दिल्ली और गुजरात की आईपीएल 2026 टीमें (Delhi Capitals vs Gujarat Titans IPL 2026 Full Squads)
दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 की टीम: (Delhi Capitals IPL 2026 Full Squads)
अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, साहिल पारख।
गुजरात टाइटंस की आईपीएल 2026 की टीम: (Gujarat Titans IPL 2026 Full Squads)
शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, अरशद खान।
मैच का समय: शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा मैच, सात बजे टॉस होगा।
