क्रिकेट

RCB New Captain: आरसीबी के टीम डायरेक्टर ने बताया विराट को फिर से क्यों नहीं बनाया कप्तान?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के टीम निदेशक मो बोबट ने बताया है कि विराट कोहली के हाथों में क्यों नहीं सौंपी गई टीम की की कमान?

Image

विराट कोहली (साभार IPL/BCCI)

बेंगलुरू: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के टीम निदेशक मो बोबट का मानना है कि विराट कोहली को अगुआई के लिए ‘कप्तानी’ की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनमें नेतृत्व करने की स्वाभाविक प्रवृत्ति है और इससे नए कप्तान रजत पाटीदार को फायदा होगा। पाटीदार को बृहस्पतिवार को आईपीएल 2025 से पहले आरसीबी का नया कप्तान नियुक्त किया गया।

विराट थे कप्तान बनने के अच्छे विकल्प

बोबट ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा,'विराट एक विकल्प था (कप्तानी के लिए)। मुझे पता है कि पहली बार में प्रशंसक संभवत: विराट की ओर झुकते। लेकिन विराट के संदर्भ में मेरे कहना यह था कि नेतृत्व करने के लिए विराट को कप्तानी की जरूरत नहीं है। जैसा कि हम सभी ने देखा है कि नेतृत्व करना उनकी सबसे मजबूत प्रवृत्तियों में से एक है। मुझे लगता है कि यह उनके अंदर स्वाभाविक रूप से आता है। वह हर परिस्थिति में नेतृत्व करते हैं। लेकिन हमने रजत के लिए भी बहुत प्यार देखा है।'

कोहली ने मैदान पर हमेशा कायम की है मिसाल

इंग्लैंड के पूर्व हाई परफोर्मेंस कोच ने कहा कि कोहली ने अपने प्रदर्शन से हमेशा मैदान पर एक मिसाल कायम की है। बोबट ने कहा,'वह एक उदाहरण के साथ नेतृत्व करते हैं। पिछले साल उन्होंने जितने रन बनाए और जिस स्ट्राइक रेट से रन बनाए वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था। मैदान में हर कोई जानता है कि उनके कारण उन्हें अपने स्तर के शीर्ष पर रहना होगा।'

पाटीदार के लिए है यह एक शानदार अवसर

बोबट ने कहा कि पाटीदार के लिए कोहली से सीखने का यह एक शानदार अवसर है। उन्होंने कहा,'वह एक उदाहरण हैं। (मुख्य कोच) एंडी (फ्लावर) और मैं उन पर काफी निर्भर हैं। (पूर्व कप्तान) फाफ (डु प्लेसी) ने उन पर काफी भरोसा किया था। हमें पूरा यकीन है कि रजत भी उन पर काफी भरोसा करेंगे।' बोबट ने कहा कि कोहली ने पाटीदार को कप्तान नियुक्त करने के फैसले का पूरा समर्थन किया है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article