RCB Squad 2025: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की पूरी टीम और खिलाड़ियों के नाम यहां देखें
IPL 2025 RCB Full Squad Royal Challengers Bengaluru Players List For Indian Premier League: IPL 2025 RCB Full Squad: आईपीएल 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मैनेजमेंट ने एक मजबूत स्क्वॉर्ड तैयार कर लिया है। फ्रेंचाइजी ने इस बार कई दमदार खिलाड़ियों को शामिल किया है जो कि कभी भी मैच पलट सकते हैं। आइए जानते हैं कैसी दिखती है पूरी टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का पूरा स्क्वॉड
IPL 2025 RCB (Royal Challengers Bengaluru) Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने एक मजबूत टीम खड़ी कर दी है। इस टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम नए कप्तान के साथ उतर रही है। टीम ने जहां युवा सितारे रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को कप्तान बनाया है वहीं दूसरी ओर टीम में विराट कोहली (Virat Kohli) और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) जैसे दिग्गज मार्गदर्शन के लिए मौजूद हैं। फ्रेंचाइजी में पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताने के साथ कई नए खिलाड़ियों पर भी बोली लगाई। पिछले सीजन में आरसीबी फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में उतरी थी। टीम ने दमदार कमबैक करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी हालांकि एलिमिनेटर में हार गई थी।
आईपीएल ऑक्शन से पहले आरसीबी ने सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था और उनके पर्स में 83 करोड़ रुपये थे।वे पंजाब किंग्स के बाद नीलामी में दूसरी सबसे बड़ी राशि के साथ उतरे थे और टीम ने इसका भरपूर फायदा भी उठाया। RCB ने ऑक्शन से पहले विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया, जिससे वह आईपीएल इतिहास में 20 करोड़ रुपये से अधिक पाने वाले पहले भारतीय बन गए। ऐसी खबरें हैं कि कोहली को अगले सीजन से RCB का कप्तान भी बनाया जा सकता है। फ्रैंचाइज़ी ने रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपये और अनकैप्ड यश दयाल को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार और सुयश शर्मा जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। आरसीबी ने नीलामी में 8 विदेशी सहित कुल 19 खिलाड़ियों को खरीदा। उनका दल कुल 22 खिलाड़ियों का हो गया है। टीम के पर्स में नीलामी के बाद 75 लाख रुपये बचे हैं और टीम में 3 खिलाड़ियों के लिए जगह खाली है। जानिए नीलामी के बाद कैसी है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की नई टीम।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल ऑक्शन से पहले इन खिलाड़ियों को किया रिटेन (RCB Retained Players List IPL 2025)
खिलाड़ी | कीतम |
विराट कोहली | 21 करोड़ |
रजत पाटीदार | 11 करोड़ |
यश दयाल | 5 करोड़ |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा आईपीएल 2025 नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी (RCB IPL 2025 Players List With Price)
खिलाड़ी का नाम | रोल | सैलरी |
विराट कोहली | बल्लेबाज(रिटेन्ड) | 21 करोड़ |
रजत पाटीदार | बल्लेबाज (रिटेन्ड) | 11 करोड़ |
यश दयाल | गेंदबाज (रिटेन्ड) | 5.00 करोड़ |
लियाम लिविंगस्टोन | ऑलराउंडर | 8.75 करोड़ |
फिल साल्ट | विकेटकीपर | 11.50 करोड़ |
जितेश शर्मा | विकेटकीपर | 11.00 करोड़ |
जोश हेज़लवुड | तेज गेंदबाज | 12.50 करोड़ |
रसिख डार | तेज गेंदबाज | 6.00 करोड़ |
सुयश शर्मा | स्पिनर | 2.60 करोड़ |
क्रुणाल पांड्या | ऑलराउंडर | 6.75 करोड़ |
भुवनेश्वर कुमार | गेंदबाज | 10.75 करोड़ |
स्वपनिल सिंह | ऑलराउंडर | 50 लाख |
टिम डेविड | बैटर | 3 करोड़ |
रोमारियो शेफर्ड | ऑलराउंडर | 1.5 करोड़ |
नुवान तुषारा | तेज गेंदबाज | 1.4 करोड़ |
जैकब बैथेल | ऑलराउंडर | 2.6 करोड़ |
मनोज भंडागे | 30 लाख | |
देवदत्त पडिक्कल | बैट्समैन | 2 करोड़ |
स्वास्तिक चिकारा | 30 लाख | |
लुंगी नगिडी | तेज गेंदबाज | 1 करोड़ |
अभिनंदन सिंह | 30 लाख |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2025 टीम (RCB IPL 2025 Full Squad)
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और नुवान तुषारा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सिद्धार्थ शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत ( Timesnowhindi.com) में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अक्टूबर 2023 से जुड़ें हैं। इससे पहले वह न्यूज 24 और इन्शॉर्ट्स जैस...और देखें

CSK vs PBKS Dream11 Prediction: चेन्नई और पंजाब का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

Happy Birthday Rohit Sharma: 38 साल के हुए चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा, जानें हिटमैन से जुड़ी 5 खास बातें

CSK vs PBKS Pitch Report: चेन्नई और पंजाब के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

Who Won Yesterday IPL Match 29 April 2025, DC vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दी दिल्ली कैपिटल्स को मात, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

Purple Cap IPL 2025: पर्पल कैप की रेस में जोश हेजलवुड टॉप पर, इन 5 गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited