क्रिकेट

IPL 2025 Mega Auction Retained Players List: जानिए किस टीम ने किस प्लेयर को किया नीलामी से पहले रिटेन, ये है सभी 10 टीमों की लिस्ट

IPL 2025 Mega Auction Retained Players List: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी रविवार 24 नवंबर, 2024 को सउदी अरब के जेद्दा में शुरू हो रही है। आइए जानते हैं सभी 10 टीमों ने नीलामी से पहले किन खिलाड़ियों को किया है रिटेन?

Image

आईपीएल 2025 ऑल टीम रिटेन्शन लिस्ट(साभार IPL/BCCI)

IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी रविवार 24 नवंबर, 2024 को सउदी अरब के जेद्दा में शुरू हो रही है। आईपीएल 2025 की नीलामी में शिरकत करने के लिए दुनियाभर के 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 577 खिलाड़ियों के नाम पर दो दिन तक चलने वाली नीलामी में बोली लगेगी। जिसमें 70 विदेशी सहित कुल 204 खिलाड़ियों के लिए जगह सभी 10 टीमों के पास खाली हैं। 31 अक्तूबर को सभी टीमों ने मेगा ऑक्शन से पहले अपने रिटेन्ड प्लेयर्स के नामों का ऐलान कर दिया था। आइए जानते हैं किस टीम ने किन प्लेयर्स को नीलामी से पहले किया था रिटेन्ड और किस टीम के पास नीलामी में कितने खिलाड़ियों को खरीदने के लिए पर्स में बचे हैं कितने पैसे?

गुजरात टाइटंस के रिटेन्ड प्लेयर (GT Retention List IPL 2025)

शुभमन गिल(16.5 करोड़), राशिद खान(18 करोड़), साई सुदर्शन(8.5 करोड़), शाहरुख खान(4 करोड़) और राहुल तेवतिया(4 करोड़) को रिटेन किया। गुजरात टाइटन्स के पर्स में 69 करोड़ रुपये नीलामी में शामिल होने के लिए बचे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के रिटेन्ड प्लेयर (SRH Retained Players For IPL 2025)

हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन(23 करोड़), पैट कमिंस(16 करोड़), अभिषेक शर्मा(16 करोड़),ट्रेविस हेड(14 करोड़) और नीतीश कुमार रेड्डी(06 करोड़) और को रिटेन किया है। हैदराबाद के पास नीलामी में शामिल होने के लिए 45 करोड़ रुपये बचे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन्ड प्लेयर(DC Retention List IPL 2025)

दिल्ली कैपिटल्स ने कुलदीप यादव(13.25 करोड़), अक्षर पटेल (16.50 करोड़) और ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़) और अभिषेक पोरेल (4 करोड़) को रिटेन किया है। दिल्ली कैपिटल्स के पास नीलामी के लिए पर्स में 73 करोड़ रुपये बचे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के रिटेन्ड प्लेयर (KKR Retention List IPL 2025)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह (13 करोड़),वरुण चक्रवर्ती(12 करोड़),सुनील नरेन(12 करोड़), आंद्रे रसेल(12 करोड़) हर्षित राणा(4 करोड़) रमनदीप सिंह(4 करोड़) को रिटेन किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पर्स में नीलामी के लिए 51 करोड़ रुपये बचे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन्ड प्लेयर (CSK Retention List IPL 2025)

चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी( 4 करोड़), रुतुराज गायकवाड़(18 करोड़), मथिसा पथिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़) और रवींद्र जडेजा(18 करोड़) को रिटेन किया है। सीएसके के खाते में आईपीएल नीलामी के लिए 55 करोड़ रुपये शेष हैं।

मुंबई इंडियन्स के रिटेन्ड प्लेयर (CSK Retention List IPL 2025)

मुंबई इंडियन्स ने हार्दिक पांड्या (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़) और जसप्रीत बुमराह(18 करोड़) और तिलक वर्मा (8 करोड़) को रिटेन किया है। मुंबई के खाते में आईपीएल नीलामी के लिए 45 करोड़ रुपये शेष बचे हैं।

पंजाब किंग्स के रिटेन्ड प्लेयर (PBKS Retention List IPL 2025)

पंजाब किंग्स ने दो खिलाड़ियों प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़) और शशांक सिंह (5.5 करोड़) को रिटेन किया है। आईपीएल मेगाऑक्शन में शिरकत करने से पहले पंजाब किंग्स के खाते में सबसे ज्यादा 110 करोड़ रुपये शेष हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के रिटेन्ड प्लेयर (RCB Retention List IPL 2025)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तीन खिलाड़ियों विराट कोहली(21 करोड़),रजत पाटीदार(11 करोड़),यश दयाल (5 करोड़) को रिटेन किया है। नीलामी से पहले आरसीबी के पर्स में 83 करोड़ रुपये शेष हैं।

राजस्थान रॉयल्स के रिटेन्ड प्लेयर(RR Retention List IPL 2025)

राजस्थान रॉयल्स ने 6 खिलाड़ियों संजू सैमसन(18 करोड़),यशस्वी जायसवाल(18 करोड़), रियान पराग(14 करोड़), ध्रुव जुरेल(14 करोड़),शिमरॉन हेटमायर(11 करोड़), संदीप शर्मा(4 करोड़) को रिटेन किया है। राजस्थान रॉयल्स के खाते में नीलामी के लिए 41 करोड़ रुपये शेष हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के रिटेन्ड प्लेयर (LSG Retention List IPL 2025)

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 खिलाड़ियों निकोलस पूरन(21 करोड़), रवि बिश्नोई(11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), मोहसिन खान(4 करोड़),आयुष बडोनी(4 करोड़) को रिटेन किया है। लखनऊ के खाते में नीलामी से पहले 69 करोड़ रुपये शेष हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article