क्रिकेट

KKR Vs RCB IPL 2025, कोलकाता का मौसम: क्या बारिश फेरेगी कोलकाता और आरसीबी के बीच मुकाबले पर पानी? जानिए कोलकाता का कैसा रहेगा मौसम

IPL 2025 Kolkata Weather Tomorrow (कोलकाता का मौसम कैसा रहेगा कल का) KKR vs RCB Today Match, kal ka match ka Mausam, Indian Premier League Weather Prediction: आईपीएल 2025 का आगाज शनिवार को कोलकाता इडेन गार्डन्स में होने जा रहा है। लेकिन केकेआर और आरसीबी के बीच खेले जाने वाले उद्धाटन मुकाबले पर बारिश के बादल मंडरा रहे हैं।

Image

केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 कोलकाता इडेन गार्डन्स वेदर

IPL 2025 Kolkata Weather Tomorrow (कोलकाता का मौसम कैसा रहेगा कल का):

: आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज शनिवार 22 मार्च, 2025 को कोलकाता में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। लेकिन कोलकाता के मौसम का मिजाज फैन्स का मजा किरकिरा कर सकता है। कोलकाता में शनिवार को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिन में होगी झमाझम बारिश

कोलकाता में शनिवार को बारिश की संभावना 90 प्रतिशत तक जताई गई है। आसमान में बादल दिन भर छाए रहेंगे। सुबह होते होते बारिश की संभावना बढ़ती जाएगी। रात 12 बजे बारिश की संभावना 11 प्रतिशत है जो सुबह 5 बजे 71 प्रतिशत हो जाएगी। हालांकि पांच बजे के बाद बारिश में कमी आएगी। लेकिन सुबह 9 बजे बारिश की संभावना 75 प्रतिशत हो जाएगी। हालांकि मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। उस वक्त बारिश की संभावना 7 प्रतिशत तक है। मैच के पूरे समय बारिश की संभवना 7 प्रतिशत के आसपास है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। रात होते होते उमस बढ़ती जाएगी। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मैच के दौरान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ह्यूमीडिटी 66 से 80 प्रतिशत के बीच रहेगी।

इडेन गार्डन्स में हैं मैदान को सुखाने के पूरे इंतजाम

बारिश कोलकाता में शनिवार सुबह लगातार होती रहेगी। ऐसे में मैदान गीला रहेगा। मैदान को सुखाने के सारे प्रबंध इडेन गार्डन्स में हैं। अगर शाम के वक्त बारिश नहीं होती है तो मैच पूरा हो सकता है। ऐसे में केकेआर और प्रशंसकों के दिलों की धड़कनें बढ़ी रहेंगी क्योंकि दोनों ही टीमों बगैर परिणाम के सीजन का आगाज नहीं करना चाहेंगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article