क्रिकेट

PBKS vs RR: पंजाब और राजस्थान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें कौन जीतेगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 13, 2024, 05:50 AM IST

Aaj ka match kaun jitega PBKS vs RR: आईपीएल के 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला मोहाली के होम ग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पहले जानने की कोशिश करते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Image

शिखर धवन और संजू सैमसन। (फोटो- IPL/BCCI)

PBKS vs RR, Punjab Kings vs Rajasthan Royals Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड पर एक और मुकाबला खेला जाएगा। मोहाली के होम ग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में इस मैदान पर इस बार पंजाब किंग्स के सामने राजस्थान रॉयल्स की टीम होगी। पंजाब किंग्स के मैदान पर यह तीसरा मुकाबला है। इस मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे मुकाबले में पंजाब को हैदराबाद के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में महज 2 रन से हार मिली थी। शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर घर में जीत की पटरी पर सवार होने की कोशिश करेगी।

पंजाब के घर में राजस्थान का पलड़ा भारी

आईपीएल के 17वें सीजन में पंजाब और राजस्थान के खिलाफ फॉर्म में चल रहे हैं। राजस्थान की टीम ने मौजूदा आईपीएल में 5 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 मैचों में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पंजाब किग्स की टीम ने भी अभी तक 5 मैच खेले हैं। इसमें टीम को 2 मैचों में जीत और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स की टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर हैं, जबकि पंजाब किंग्स की टीम 4 अंक के साथ टेबल में 8वें नंबर पर हैं। वहीं, गुगल के मुताबिक, पंजाब के खिलाफ राजस्थान का पलड़ा भारी है। राजस्थान रॉयल्स का जीत प्रतिशत 57% है, जबकि पंजाब का जीत प्रतिशत 43% है।

पंजाब के खिलाफ राजस्थान का दबदबा

आईपीएल इतिहास में पंजाब और राजस्थान के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें राजस्थान का दबदबा रहा है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 15 मैचों में और पंजाब किंग्स ने 11 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर 200 के पार है। राजस्थान के खिलाफ पंजाब का हाईएस्ट स्कोर 223 रन है, जबकि पंजाब के खिलाफ राजस्थान का उच्चतम स्कोर 226 रन है। वहीं, पंजाब का न्यूनतम स्कोर 124 रन और राजस्थान का न्यूनतम स्कोर 112 रह है।

पंजाब किंग्स का स्क्वॉड (Punjab Kings Squads)

शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइड, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विद्वाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसौव।

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड (Rajasthan Royals Squads)

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article