क्रिकेट

GT vs DC: गुजरात और दिल्ली के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 17, 2024, 05:50 AM IST

Aaj ka match kaun jitega GT vs DC: आईपीएल के 32वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पहले जानने की कोशिश करते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Image

शुभमन गिल और रिषभ पंत। (फोटो- IPL./BCCI)

GT vs DC, Gujarat Titans vs Delhi Capitals Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में बुधवार को दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में दो युवा कप्तानों की टीम का आमना सामना होगा। आईपीएल के 32वें मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस का सामना रिषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में गुजरात का घर में शानदार प्रदर्शन है। गुजरात ने अभी तक कुल 3 मैच खेले हैं, जिसमें शुरुआती दो मैचों में टीम को जीत मिली है और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम अहमदाबाद में पहला मुकाबला खेलने उतरेगी।

टेबल में दिल्ली से आगे गुजरात

आईपीएल के 17वें सीजन के पॉइंट टेबल में गुजरात टाइटंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स से आगे हैं। गुजरात की टीम को 6 मैचों में से 3 मुकाबले में जीत और इतने ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 6 मुकाबले में से 2 मैचों में जीत और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 4 अंक के साथ टेबल में नीचे से दूसरे यानी 9वें नंबर पर है। वहीं, गुगल के मुताबिक, दिल्ली के खिलाफ गुजरात का पलड़ा भारी है। गुजरात का जीत प्रतिशत 56% है, जबकि दिल्ली का जीत प्रतिशत 44% है।

दिल्ली के खिलाफ गुजरात का पलड़ा भारी

आईपीएल इतिहास पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 3 मैच खेले गए हैं। इस दौरान दिल्ली के खिलाफ गुजरात का पलड़ा भारी है। गुजरात ने 2 मुकाबले में और दिल्ली में एक मुकाबले में जीत मिली है। दिल्ली के खिलाफ गुजरात का हाईएस्ट स्कोर 171 रन है, जबकि गुजरात के खिलाफ दिल्ली का हाईएस्ट स्कोर 162 रन है।

गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा। यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article