KKR vs DC Live Score
फॉर्म में केकेआर, दिल्ली भी ट्रैक पर
आईपीएल के 17वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम फॉर्म में चल रही है। टीम ने अभी तक कुल दो मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम को शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अपने तीसरे मुकाबले में चेन्नई को मात देकर जीत का खाता खोला था। कोलकाता की टीम 4 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है और दिल्ली की टीम 2 अंक के साथ टेबल में सातवें नंबर पर है। वहीं, गुगल के मुताबिक, आज के मुकाबले में केकेआर का पलड़ा मजबूत नजर आ रहा है। केकेआर का जीत प्रतिशत 54 प्रतिशत है, जबकि दिल्ली का जीत 46 प्रतिशत है।
दिल्ली-कोलकाता के बीच कड़ा टक्कर
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच अक्सर रोमांचक मुकाबला खेला जाता है। आईपीएल इतिहास के बीच दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दिल्ली और कोलकाता के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं। इसमें कोलकाता को 16 मैचों में और दिल्ली को 15 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा एक मैच का परिणाम नहीं निकल पाया था। वहीं, कोलकाता के खिलाफ दिल्ली का सर्वाधिक स्कोर 228 रन है और दिल्ली के खिलाफ कोलकाता का हाईएस्ट स्कोर 210 रन है। वहीं, दोनों टीमों का लोएस्ट स्कोर 100 के अंदर ही है।
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा। यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।
कोलकाता नाइटराइडर्स का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन।
