क्रिकेट

IPL2024: जानिए कौन हैं आरसीबी के लिए राजस्थान के खिलाफ डेब्यू करने वाले सौरव चौहान?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 6, 2024, 08:27 PM IST

Who is Saurav Chauhan: जानिए कौन हैं आरसीबी के लिए राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में आईपीएल डेब्यू करने वाले विस्फोटक बल्लेबाज सौरव चौहान?

Image

सौरव चौहान(साभार RCB)

जयपुर: इंडियन प्रीमियर लीग के शनिवार को जयपुर में खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान के खिलाफ एक युवा खिलाड़ी को डेब्यु का मौका दिया। राजस्थान के खिलाफ उसके घर पर आरसीबी की प्लेइंग 11 में जगह हासिल करने वाले प्लेयर हैं सौरव चौहान। सौरव गुजरात के अहमदाबाद शहर के रहने वाले हैं। उन्हें आईपीएल 2024 के लिए हुई नीलामी में 20 लाख रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। 23 वर्षीय सौरव को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।

13 गेंद में मुश्ताक अली ट्रॉफी में जड़ा था पचासा

सौरव साल 2023 में सुर्खियों में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 13 गेंद में अर्धशतक जड़कर आए थे। उस वक्त वो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने थे। उनके इस रिकॉर्ड को आशुतोष शर्मा ने 12 गेंद में अर्धशतक जड़कर उनका रिकॉर्ड तोड़ा था।

ऐसा है सौरव का टी20 रिकॉर्ड

सौरव ने अबतक खेले 19 टी20 मुकाबलों की 19 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 464 रन 29 के औसत और 152.31 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 84* उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। टी20 करियर में उन्होंने 25 छक्के भी 19 मैच में जड़े हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें