क्रिकेट

GT vs RCB: गुजरात के खिलाफ आतिशी पारी खेलने के बाद विराट ने दिया आलोचकों को करारा जवाब

Virat Kohli slams strike-rate critics: विराट कोहली ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 44 गेंद में 70 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेलकर उन आलोचकों को करारा जवाब दिया है जिन्होंने उनके स्ट्राइक रेट और स्पिनर्स के खिलाफ बल्लेबाजी पर सवाल उठाए थे।

Image

विराट कोहली(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट ने अपने आलोचकों को दिया करारा जवाब
  • हैदराबाद के खिलाफ 43 गेंद में 51 रन की पारी पर उठे थे सवाल
    गुजरात के खिलाफ 44 गेंद में 70 रन बनाकर मचाया धमाल
  • गुजरात के खिलाफ 44 गेंद में 70 रन बनाकर मचाया धमाल

अहमदाबाद: विराट कोहली ने रविवार दोपहर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 44 गेंद में नाबाद 70* रन की पारी खेली। विराट ने मैच में धीमी शुरुआत की और पहली 15 गेंद में केवल 14 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने आक्रमण करते हुए अगली 17 गेंद में 37 रन जड़कर अपना सीजन में चौथा अर्धशतक पूरा कर लिया। विराट कोहली ने इस पारी के दौरान स्पिनर्स की जमकर धुनाई की और 159.09 के स्ट्राइक रेट से रन भी बनाए। किंग ऑफ चेज ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 3 छक्के जड़े। सुनील गावस्कर जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 43 गेंद में 51 रन की उनकी पारी में स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाये थे ।

बॉक्स से कमेंट करना है आसान

विराट ने आरसीबी की 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट से जीत के बाद उन आलोचकों को करारा जवाब दिया जो उनकी स्पिनर्स के खिलाफ बल्लेबाजी की क्षमता और स्ट्राइक रेट पर सवाल उठा रहे थे। विराट ने कहा,लोग मेरे खेलने के तरीके और स्पिनर्स के खिलाफ स्ट्रगल करने की बात कह रहे थे। लेकिन मेरे लिए जीत ही सबकुछ है। यही पिछले 15 साल से खेलने का कोई कारण है। अगर मैदान में नहीं हैं और कमेंट्री बॉक्स में रहकर टिप्पणी कर रहे हैं। मैदान पर खेलना और बॉक्स से कमेंट करना दोनों स्थितियां बिलकुल अलग है। आप अपनी टीम के लिए जीत हासिल करना चाहते हैं। मैं सिर्फ अपना काम कर रहा हूं । मैं इसी तरह से खेलता हूं । लोग चाहे जो कहें लेकिन मैं अपने खेल को बखूबी जानता हूं। लोगों के अपने विचार और पूर्वाग्र हैं। जो लोग मैदान पर चौबीस घंटे वही काम कर रहे हैं वो इस बात को समझते हैं कि क्या हो रहा है। '

आत्मसम्मान के लिए चाहते थे खेलना

जीत के बावजूद दस मैचों में मात्र तीन जीत के साथ आरसीबी तालिका में सबसे नीचे है। कोहली ने कहा ,'हम आत्म सम्मान के लिये खेलना चाहते थे, फर्स्ट हाफ में हम जैसा खेले उसे जारी नहीं रख सकते थे। अपने प्रशंसकों के लिये खेलना चाहते थे। हमें पता है कि टूर्नामेंट में हम अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेले। हमें पता है कि हम इससे बेहतर कर सकते हैं और हम पूरी कोशिश करेंगे। हम अबतक अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेले। पिछले दो मैच में हमने जो किया उसे आगे भी जारी रखना चाहते हैं।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article