क्रिकेट

Suryakumar Yadav: निराशाजनक रही सूर्यकुमार यादव की मुंबई इंडियन्स के लिए वापसी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 7, 2024, 05:52 PM IST

Suryakumar Yadav Comeback Inning: सूर्यकुमार यादव की चोट से उबरकर आईपीएल 2024 में वापसी बेहद निराशाजनक रही वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। रोहित शर्मा और इशान किशन की जोड़ी ने सूर्या को बेहतरीन मंच वापसी के लिए दिया था जिसका फायदा वो नहीं उठाने में नाकाम रहे।

Image

Suryakumar Yadav: निराशाजनक रही सूर्यकुमार यादव की मुंबई इंडियन्स के लिए वापसी

KEY HIGHLIGHTS
  • सूर्यकुमार यादव का नहीं चला दिल्ली के खिलाफ बल्ला
  • खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे सूर्या
  • दूसरी गेंद पर एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर दे बैठे कैच

मुंबई: टी20 क्रिकेट के बादशाह कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव की आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियन्स के लिए वापसी बेहद निराशाजनक रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई को रोहित शर्मा और इशान किशन ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 80 रन जोड़े। सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा 27 गेंद में 49 रन की आतिशी पारी खेलकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार यादव उतरे।

नॉर्खिया की गेंद पर लपके गए सूर्या, नहीं खोल पाए खाता

सूर्यकुमार को वापसी के लिए शानदार स्टेज मिला था। वो मैदान पर आए और एनरिक नॉर्खिया का उनसे सामना हुआ। पहली गेंद पर सूर्या कोई रन नहीं ले सके लेकिन दूसरी गेंद पर वो मिड ऑन की दिशा में छक्का जड़ने की कोशिश में लपके गए। दूसरी गेंद पर ही उनकी पारी का अंत हो गया और सूर्या खाता खोले बगैर पवेलियन वापस लौट गए।

प्रशंसक हुए सूर्या की पारी से निराश

सूर्या का इंतजार क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से था। पिछले तीन मैच में से तीन में हार के बाद मुंबई को अपने स्टार खिलाड़ी का इंतजार था। रविवार को वो इंतजार खत्म तो हुआ लेकिन स्काई के गगनचुंबी छक्के देखने की लालसा पूरी नहीं हो सकी। सूर्या का रिकॉर्ड आईपीएल में शानदार रहा है साल 2018 के बाद से अबतक सूर्या आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। इसलिए ये बात तो तय है कि उनके बल्ले की खामोशी ज्यादा दिन नहीं रहेगी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article