क्रिकेट

IPL 2024 Schedule Live Streaming Online: कुछ ही देर में जारी होगा आईपीएल का शेड्यूल, ऐसे देख सकेंगे लाइव

IPL 2024 Schedule Live Streaming Online (आईपीएल 2024 शेड्यूल का सीधा प्रसारण): दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के शेड्यूल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल इसका पूरा टाइमटेबल गुरुवार को जारी किया जाने वाला है। इसे भारत में आसानी से देखा जा सकता है।

Image

आईपीएल 2024 शेड्यूल लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो- X)

IPL 2024 Schedule Live Streaming Online (आईपीएल 2024 शेड्यूल का सीधा प्रसारण): इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत में कुछ ही दिन का समय बचा है और इसके शेड्यूल का सभी को बेसब्री से इंतजार है। करोड़ों फैंस का ये इंतजार आज शाम को खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2024 का शेड्यूल गुरुवार शाम को जारी कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल केवल 2 हफ्ते का शेड्यूल जारी किया जाएगा। बाकि का प्लान लोकसभा चुनावों के बाद जारी किए जाने की उम्मीद है।

IPL 2024 Schedule Announcement Live

इस साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में आईपीएल 2024 पर संदेह के बादल मंडरा रहे थे कि यह भारत में होगा या नहीं।हालांकि, आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि टूर्नामेंट पूरी तरह से भारत में होगा। दरअसल, उन्होंने आईपीएल की संभावित शुरुआत की तारीख का भी खुलासा किया। इसी बीच इसका ऐलान टीवी और मोबाइल दोनों पर कर दिया जाएगा।

सीएसके और गुजरात के बीच हो सकता है पहला मैच

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2024 का उद्घाटन मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच एक ब्लॉकबस्टर मुकाबला होने वाला है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि परंपरागत रूप से, आईपीएल सीज़न का पहला मैच पिछले सीज़न के फाइनल का रिपीट होता है।

आईपीएल 2024 के शेड्यूल की घोषणा कब होगी? (IPL 2024 Schedule announcement date)

आईपीएल 2024 के शेड्यूल की घोषणा गुरुवार 22 फरवरी को की जाएगी।

आईपीएल 2024 के शेड्यूल की घोषणा कितने बजे की जाएगी? (IPL 2024 Schedule announcement time)

आईपीएल 2024 के शेड्यूल की घोषणा भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे की जाएगी।

कौन सा टीवी चैनल आईपीएल 2024 शेड्यूल की घोषणा का प्रसारण करेगा? (IPL 2024 Schedule announcement live telecast)

आईपीएल 2024 शेड्यूल की घोषणा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित की जाएगी

आईपीएल 2024 शेड्यूल की लाइव घोषणा कहां स्ट्रीम की जा सकती है? (IPL 2024 Schedule announcement Live Streaming)

आईपीएल 2024 शेड्यूल की घोषणा को जियो सिनेमा ऐप पर मुफ्त में लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article