IPL 2024 Schedule: बीसीसीआई द्वारा आज आखिरकार आईपीएल 2024 के कार्यक्रम को घोषित कर दिया गया। टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से होगी। बोर्ड ने अभी आईपीएल 2024 के सिर्फ दो हफ्तों के कार्यक्रम को घोषित किया है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि कुछ ही दिनों में देश में होने वाले आम चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान भी होना है, ऐसे में उसको देखते हुए बाकी के मैचों का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।
आईपीएल 2024 का कार्यक्रम
बीसीसीआई द्वारा घोषित आईपीएल 2024 के कार्यक्रम के मुताबिक टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू होगा और पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स पिछले आईपीएल की विजेता है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अब तक एक भी खिताब नहीं जीता है। पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।
ये है आईपीएल 2024 का कार्यक्रम

IPL 2024 FULL SCHEDULE
इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में 10 टीमों के कप्तान फिलहाल इस प्रकार होंगे। मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे हार्दिक पांड्या, गुजरात टाइटंस-शुभमन गिल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- फाफ डुप्लेसिस, राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन, सनराइजर्स हैदराबाद- एडेन मार्करम, चेन्नई सुपर किंग्स- महेंद्र सिंह धोनी, पंजाब किंग्स- शिखर धवन, कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर, दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वॉर्नर और लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल।
