क्रिकेट

IPL 2024: मोहम्मद शमी की जगह गुजरात टाइटंस टीम में इस धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री, मुंबई इंडियंस में भी एक बदलाव

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 20, 2024, 09:44 PM IST

IPL 2024, Gujarat Titans team: आईपीएल के आगाज से पहले गुजरात टाइटंस में एक धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री हो गई है। यह धाकड़ खिलाड़ी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जगह टीम में शामिल हुआ है। आइए जानते हैं कि उनका आईपीएल में कैसा रिकॉर्ड है।

Image

मोहम्मद शमी। (फोटो- IPL Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • चोट के कारण मोहम्मद शमी पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
  • उनकी जगह संदीप वॉरियर को टीम में शामिल किया गया।
  • गुजरात टाइटंस का पहला मैच 24 मार्च को खेला जाएगा।

IPL 2024, Gujarat Titans team: आईपीएल के 17वें सीजन के आगाज में बस गिनती के दिन रह गए हैं। टूर्नामेंट का आगाज 22 मार्च से होगा। आईपीएल के ओपनिंग मैच में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरू के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के आगाज से पहले एक बार की चैम्पियन गुजरात टाइटंस के फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आई है। टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। टीम मैनेंजमेंट ने उनकी जगह के लिए रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

चोटिल मोहम्मद शमी की जगह टीम में संदीप वॉरियर को शामिल किया गया है। अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज शमी ने हाल ही में अपनी दाहिनी एड़ी की समस्या के लिए सफलतापूर्वक सर्जरी कराई है। वे वर्तमान में ठीक हो रहे हैं। उनकी जगह टीम में शामिल हुए संदीप वारियर ने अब तक 5 आईपीएल मैच खेले हैं। गुजरात जायंट्स ने संदीप वॉरियर को बेस प्राइज 50 लाख रुपए में खरीदकर अपने साथ जोड़ा है। बता दें कि मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस का पहला मुकाबला 24 मार्च को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम का सामना पांच बार की चैंम्पियन मुंबई इंडियंस से होगा।

संदीप का आईपीएल में ऐसा है प्रदर्शन

टीम इंडिया के लिए एक टी20 मैच खेल चुके 32 साल के संदीप वॉरियर के पास आईपीएल में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है। वे 2019 में आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए डेब्यू किए थे। हालांकि, उनको ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला। वे आईपीएल में अभी तक कुल 5 मैच खेल पाए हैं, जिसमें 7.88 की इकोनॉमी से 2 विकेट चटकाए हैं। 2019 में 3 मैचों में उन्होंने 2 विकेट चटकाए थे, जबकि 2020 और 2021 में उनको एक भी विकेट नहीं मिल पाया था।

मुंबई इंडियंस में भी एक बदलाव

गुजरात टाइटंस के साथ पांच बार की चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस टीम में भी एक बदलाव हुआ है। दिलशान मदुशंका चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर हो गए। टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह के लिए रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। दिलशान मदुशंका की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को शामिल किया गया है। वे हाल ही में खत्म हुई अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। अब वह अपने बेस प्राइस 50 लाख रुपए में एमआई से जुड़े हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article