क्रिकेट

IPL 2024, RCB vs RR: जयपुर में कोहली का विराट प्रदर्शन, अपने नाम किया एक और तगड़ा रिकॉर्ड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 6, 2024, 10:55 PM IST

IPL 2024, RCB vs RR, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, Virat Kohli Most Run: जयपुर में मेजबान टीम राजस्थान रॉयल के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 67 गेंदों पर अपना आईपीएल करियर का 8वां शतक पूरा किया। इस शतकीय पारी के साथ ही उन्होंने अपने नाम एक और तगड़ा रिकॉर्ड किया।

Image

विराट कोहली। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
राजस्थान रॉयल बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु।
विराट कोहली ने जयपुर में खेली शतकीय पारी।
आईपीएल में 7500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली।

IPL 2024, RCB vs RR, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, Virat Kohli Most Run: आईपीएल के 17वें सीजन में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। इस दौरान जयपुर में भी एक रिकॉर्ड तोड़ पारी देखने को मिली। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तूफानी पारी देखने को मिली। कोहली ने 67 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। उन्होंने जयपुर में राजस्थान के खिलाफ 156.94 की स्ट्राइक रेट से 72 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्के की मदद से 113 रन की नाबाद पारी खेली। कोहली ने आईपीएल में दूसरी बार सबसे बड़ी पारी 113 रन की खेली है। इससे पहले विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 113 रन की पारी खेली थी। इस शतकीय पारी की बदौलत विराट कोहली आईपीएल 7500 रन का आंकड़ा भी पार कर लिए हैं। वे आईपीएल में 7500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

आईपीएल इतिहास के 5 टॉप स्कोरर

क्रमांक खिलाड़ी मैच रन
1. विराट कोहली 2427579
2. शिखर धवन 221 6755
3.डेविड वॉर्नर 180 6545
4. रोहित शर्मा 246 6280
5. सुरेश रैना 205 5528

आईपीएल में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ी

क्रमांक खिलाड़ी मैच शतक
1. विराट कोहली 242 8
2. क्रिस गेल 142 6
3. जोस बटलर 100 6
4. केएल राहुल 121 4
5. शेन वॉटसन 145 4

आईपीएल में कोहली ने कब-कब जड़े हैं शतक

विराट कोहली का बल्ला आईपीएल में जमकर चलता है। उन्होंने मौजूदा सीजन में पहला शतक अपने नाम किया। इससे पहले वे 2016 में 4 शतक जमाए थे। इसके बाद उन्हेंने 2019 में एक शतक और 2023 में 2 शतकीय पारी खेली थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article