क्रिकेट

IPL 2024, RR vs RCB: बटलर का खामोश बल्ला अपने घर में जमकर चला, छक्के के साथ पूरा किया शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 6, 2024, 11:51 PM IST

IPL 2024, RR vs RCB, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, Jos Buttler Century: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही टीम ने जीत का चौका भी जड़ा। इस मुकाबले में राजस्थान के जोस बटलर का खामोश बल्ला जमकर गरजा।

Image

जोस बटलर। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु।
  • राजस्थान ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया।
  • जोस बटलर ने आईपीएल में छठवां शतक जड़ा।

IPL 2024, RR vs RCB, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, Jos Buttler Century: आईपीएल के 19वें मुकाबले मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हराया। टीम ने आरसीबी को अपने घर में 9 मैचों में पांचवीं बार पटखनी दी। टीम की यह मौजूदा आईपीएल में लगातार चौथी जीत है। इसी जीत के साथ टीम पॉइंट टेबल में एक बार फिर टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, आरसीबी के हार का सिलसिला भी जारी रहा। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर का खामोश बल्ला अपने घर में जमकर चला। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। यह मौजूदा सीजन का दूसरा शतक है। इससे पहले विराट कोहली ने इसी पारी में शतकीय पारी खेली थी और मौजूदा आईपीएल में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी भी बने थे। बटलर ने 172.41 की स्ट्राइक रेट से 58 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली।

बटलर-संजू ने की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी

आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, लेकिन दूसरे विकेट के लिए कप्तान संजू सैमसन और जोस बटलर ने शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 86 गेंदों पर 148 रन की साझेदारी की। यह राजस्थान के लिए खेली गई चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले 2022 में बटलर और देवदत्त पडिक्कल ने 155 रन की साझेदारी की थी। इसके बाद 2020 में संजू सैमसन और बेन स्टोक्स ने 152 रन की नाबाद साझेदारी की थी। इसके बाद 2021 में जोस बटलर और संजू सैमसन ने 150 रन की साझेदारी की थी।

बटलर ने की क्रिस गेल की बराबरी

आरसीबी के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलने वाले जोस बटलर ने आरसीबी की ओर से खेल चुके क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की ली है। क्रिस गेल ने आईपीएल में 142 पारियों में कुल 6 शतक जमाए थे। जोस बटलर ने उनकी बराबरी कर ली है। उन्होंने 100वें मैच में 6 शतक अपने नाम कर लिए हैं। बता दें कि जोस बटलर के बल्ले से पहला शतक 2021 में निकला था। इसके बाद उन्होंने 2022 में 4 शतकीय पारी खेली थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article