क्रिकेट

IPL 2024, PBKS vs RR Dream11 Prediction: देखें आज के मैच की पंजाब बनाम राजस्थान ड्रीम- 11 टीम, इन 11 खिलाड़ियों को दें मौका

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 14, 2024, 12:53 PM IST

PBKS vs RR Dream11 Prediction Today Match in Hindi: आईपीएल 27वें मैच, आज के मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला , मोहाली के होम ग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें पंजाब किंग्स राजस्थान रॉयल्सप्लेइंग- ड्रीम 11 टीम(pbks vs rr dream11 prediction today match)। आईपीएल 2024 में आज शनिवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना पंजाब किंग्स , पंजाब किंग्स के दो धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन और सिकंदर रजा टीम में शामिल नहीं हैं। वहीं, लियाम लिविंगस्टोन की टीम में वापसी हुई है।

Image

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

Today Match PBKS vs RR Dream11 Prediction in Hindi : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में एक बार फिर रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला मोहाली के होम ग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर (hpca stadium)में खेला जाएगा। यह मुकाबला कई मायनों में महत्वपूर्ण है। मेजबान टीम पंजाब किंग्स और मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स की नजर जीत के ट्रैक पर वापस लौटने पर है। दोनों टीमों को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में हार मिली थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स को एक बार की चैम्पियन गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान की टीम को 5 मैचों में से 4 मुकाबले में जीत मिली थी और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पंजाब किंग्स की टीम को 5 मैचों में से 2 मुकाबले में जीत और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. इस सीजन यहां दो मैच हुए हैं, इस दौरान तेज गेंदबाजों ने 23 विकेट झटके हैं.

पंजाब किंग्स के दो धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन और सिकंदर रजा टीम में शामिल नहीं हैं। वहीं, लियाम लिविंगस्टोन की टीम में वापसी हुई है।

रियान का जमकर चल रहा है बल्ला

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग का मौजूदा सीजन में जमकर बल्ला चल रहा है। उन्होंने 5 मैचों में 158.18 की स्ट्राइक रेट से और 87.00 की औसत से 261 रन बनाए हैं। वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, राजस्थान टीम के कप्तान संजू सैमसन ने 5 मैचों में 246 रन बनाए हैं और वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में 4 नंबर पर हैं। वहीं, पंजाब की ओर से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 125.61 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए हैं।

विकेट चटकाने में अर्शदीप आगे

पंजाब के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह टीम के लिए सही समय पर विकेट चटका रहे हैं। अर्शदीप ने 5 मैचों में 8.72 की इकोनॉमी से 8 विकेट चटकाए हैं और वे टॉप विकेटटेकर की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल भी पीछे नहीं हैं। वे 5 मैचों में 7.33 की इकोनॉमी से 10 विकेट झटके हैं। वे टॉप विकेटटेकर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

पंजाब और राजस्थान के बीच हेड टू हेड

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें 26 बार आमने-सामने आई हैं. इस दौरान राजस्थान ने ज्यादा बार बाज़ी मारी है. राजस्थान ने जहां 15 मैच जीत हैं, वहीं पंजाब को 11 मैचों में जीत मिली है. पंजाब के सामने राजस्थान के बल्लेबाज अलग ही अंदाज में खेलते हैं.

IPL 2024 Match-27, PBKS vs RR, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ड्रीम-11

दिनांक: 13 मार्च 2024

समय: 7.30 PM

मैदान: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर

lsg बनाम dc

Today Best Team Dream11

विकेटकीपर: जोस बटलर, संजू सैमसन।

बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल।

ऑलराउंडर: सैम कुरेन, रियान पराग।

गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप सेन।

कप्तान और उप-कप्तान

कप्तान- सैम कुरेन।

उप-कप्तान: रियान पराग।

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: जोस बटलर, संजू सैमसन।

बल्लेबाज: शिखर धवन, शशांक सिंह(shashank singh), यशस्वी जायसवाल।

ऑलराउंडर: सैम कुरेन, रियान पराग।

गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: सैम कुरेन।

उप-कप्तान: रियान पराग।

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स ड्रीम11 (Today Match PBKS Vs RR Dream11 Predication)

Option 2

विकेटकीपर- संजू सैमसन, जोश बटलर

बल्लेबाज- यशस्वी जायसवाल, शशांक सिंह(shashank singh), प्रभसिमरन सिंह

ऑलराउंडर- रियान पराग, सैम कुरेन

गेंदबाज- कगिसो रबाडा, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान

कप्तान: जोश बटलर।

उप-कप्तान: ट्रेंट बोल्ट।

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स ड्रीम11 -Option 3

कप्तान-संजू सैमसन

उपकप्तान-युजवेंद्र चहल

विकेटकीपर- संजू सैमसन, जोस बटलर

बल्लेबाज- यशस्वी जायसवाल, शशांक सिंह (shashank singh), प्रभसिमरन सिंह

ऑलराउंडर- रियान पराग, सैम कुरेन

गेंदबाज-कगिसो रबाडा, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स ड्रीम11 -Option 4

विकेटकीपर – Jos Butler, Sanju Samson

बल्लेबाज –प्रभसिमरन सिंह, Yashasvi Jaiswal, Shashank Singh

ऑलराउंडर – Sam Curran, Riyan Parag

गेंदबाज – Yuzvendra Chahal, Trent Boult, Kagiso Rabada, Arshdeep Singh

कप्तान : Sam Curran || उपकप्तान : Yuzvendra Chahal

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स ड्रीम11 (IPL 2024 PBKS Vs RR Dream11 Predication)

Option 5

विकेटकीपर- संजू सैमसन, जोश बटलर,जितेश शर्मा

बल्लेबाज- यशस्वी जायसवाल, प्रभसिमरन सिंह

ऑलराउंडर- रियान पराग, सैम कुरेन

गेंदबाज- कगिसो रबाडा, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, अर्शदीप सिंह

कप्तान : जोश बटलर | उपकप्तान : अर्शदीप सिंह

पीबीकेएस बनाम आरआर संभावित ड्रीम-11 टीम -Option 6

  • विकेटकीपर: जोस बटलर, संजू सैमसन, जॉनी बेयरस्टो
  • बल्लेबाज: प्रभसिमरन सिंह, यशस्वी जयसवाल, शशांक सिंह
  • ऑलराउंडर: सैम करन, रियान पराग,
  • गेंदबाज: ट्रेंट बोल्ट, कगिसो रबाडा, युजवेंद्र चहल
  • कप्तान: जोस बटलर
  • उपकप्तान: संजू सैमसन

पंजाब किंग्स प्लेइंग-11 (Punjab Kings Playing-11)

अथर्व तायडे, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-11 (Rajasthan Royals Playing-11)

संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, रोवमैन पॉवेल, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, तनुश कोटियन, ट्रेंट बोल्ट, केशव महाराज, अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल।

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड (Rajasthan Royals Squads)

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर।

पंजाब किंग्स का स्क्वॉड (Punjab Kings Squads)

शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइड, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विद्वाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसौव।

(*Disclaimer: आईपीएल में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article