क्रिकेट

IPL 2024, PBKS (Punjab Kings) Team Full Squad: पंजाब किंग्स ने हर्षल पटेल पर लगाया बड़ा दाव, रिले रुसो पर हुई पैसों की बरसात

IPL 2024, PBKS (Punjab Kings) Team Full Squad: आईपीएल 2024 ऑक्शन में शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम ने कुल 8 खिलाड़ियों को खरीदा। ऑक्शन खत्म होने के बाद देखिए पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वॉड।

Image

पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वॉड।

Photo : Times Now Digital

IPL 2024, PBKS (Punjab Kings) Team Full Squad: आईपीएल 2024 का ऑक्शन खत्म हो चुका है। पंजाब किंग्स ने कई दिग्गजों पर बोली लगाई, लेकिन 8 खिलाड़ियों को खरीदने में सफल रही। आरसीबी से रिलीज हुए स्टार गेंदबाज हर्षल पटेल पर पंजाब किंंग्स ने बड़ा दाव खेला। टीम ने हर्षल को 11.75 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, पहले राउंड में अनसोल्ड रहने वाले रिले रुसो को 8 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके अलावा टीम ने ऑक्शन में पांच नए खिलाड़ियाें को बेस प्राइज में खरीदकर टीम के साथ जोड़ा।

आईपीएल 2024 ऑक्शन में PBKS द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी

खिलाड़ीसोल्ड प्राइज
हर्षल पटेल11.75 करोड़
क्रिस वोक्स4.20 करोड़
रिले रुसो8 करोड़
शशांक सिंह20 लाख
प्रिंस चौधरी20 लाख
तनय त्यागराजन20 लाख
विश्वनाथ प्रताप सिंह20 लाख
आशुतोश शर्मा20 लाख

आईपीएल 2024 पंजाब किंग्स टीम का पूरा स्क्वॉड

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विदवथ कवरप्पा, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, रिले रुसो, शशांक सिंह, प्रिंस चौधरी, तनय त्यागराजन, विश्वनाथ प्रताप सिह, आशुतोश शर्मा, ।

आईपीएल 2024 ऑक्शन में पंजाब किंग्स पर्स उपलब्ध: 29.10 करोड़ रुपए

आईपीएल 2024 नीलामी में पंजाब किंग्स के शेष स्लॉट: 10 (दो विदेशी)

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article