IPL 2024, MI (Mumbai Indians) Full Squad: पिछले साल दुबई में हुए आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 7 खिलाड़ियों को खरीदा। मुंबई के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के युवा स्टार जेराल्ड कोएट्जे रहे। कोएट्जे को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ में खरीदा। मुंबई के फैंस के लिए जोफ्रा आर्चर के जाने के बाद कोएट्जे एक अच्छा विकल्प थे और अब आईपीएल 2024 में बुमराह के साथ उनकी जोड़ी धमाल मचाते दिखेगी। कोएट्जे के अलावा मुंबई ने तेज गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए दिलशान मदुशंका और नुवान तुषारा को अपना बनाया। मदुशंका को 4 करोड़ 60 लाख और मलिंगा की तरह एक्शन वाले गेंदबाज तुषारा को 4 करोड़ 80 लाख में खरीदा। इनके अलावा मुंबई ने मोहम्मद नबी, नमनधीर सिंह, श्रेयस गोपाल और अंशुल कंबोज को खरीदा। मुंबई 17.75 करोड़ रुपये और 8 स्लॉट भरने के साथ नीलामी में उतरी थी।
सबसे बड़ी चर्चा का विषय हार्दिक पांड्या की वापसी रही थी, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से 15 करोड़ रुपये में खरीदा था, और बाद में टीम मैनेजमेंट ने उन्हें कप्तान नियुक्त कर दिया। इसके साथ ही रोहित शर्मा का 10 साल का कप्तानी सफर समाप्त हो गया। इसके अलावा एमआई ने जोफ्रा आर्चर को भी रिलीज कर दिया था। हालांकि, इस सीजन जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम मजबूत नजर आ रही है।
आईपीएल 2024 ऑक्शन में MI द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी
| खिलाड़ी | कीमत |
| जेराल्ड कोएट्जे (साउथ अफ्रीका) | 5 करोड़ रुपये |
| दिलशान मदुशंका (श्रीलंका) | 4 करोड़ 60 लाख |
| श्रेयस गोपाल (भारत) | 20 लाख |
| नुवान तुषारा (श्रीलंका) | 4 करोड़ 80 लाख |
| मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) | 1 करोड़ 50 लाख |
| अंशुल कंबोज (भारत) | 20 लाख |
| नमन धीर (भारत) | 20 लाख |
मुंबई इंडियंस के रिटेन किए गए खिलाड़ी
| खिलाड़ी | कीमत |
| रोहित शर्मा | रु. 16 करोड़ |
| डेवाल्ड ब्रेविस | रु. 3 करोड़ |
| सूर्यकुमार यादव | रु. 8 करोड़ |
| ईशान किशन | रु. 15.25 करोड़ |
| तिलक वर्मा | रु. 1.7 करोड़ |
| विष्णु विनोद | रु. 20 लाख |
| अर्जुन तेंदुलकर | रु. 30 लाख |
| कैमरन ग्रीन | रु. 17.5 करोड़ |
| शम्स मुलानी | रु. 20 लाख |
| नेहल वढेरा | रु. 20 लाख |
| जसप्रीत बुमराह | रु. 12 करोड़ |
| कुमार कार्तिकेय | रु. 20 लाख |
| पीयूष चावला | रु. 50 लाख |
| आकाश मधवाल | रु. 20 लाख |
| जेसन बेहरेनडोर्फ | रु. 75 लाख |
| हार्दिक पंड्या (कप्तान) (गुजरात से ट्रेड) | रु. 15 करोड़ |
| रोमारियो शेफर्ड (लखनऊ से ट्रेड ) | रु. 50 लाख |
IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम (Mumbai Indians Squad 2024)
हार्दिक पांड्या (कप्तान, GT से ट्रेड), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड (एलएसजी से ट्रेडेड), जेराल्ड कोएट्जे, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमनधीर सिंह, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी और शिवालिक शर्मा।
