क्रिकेट

लखनऊ और चेन्नई के बीच रोमांचक मुकाबला

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 23, 2024, 01:39 PM IST

आईपीएल के 34वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आज आईपीएल मैच LSG vs CSK
  • देखें लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स ड्रीम-11
  • लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा मुकाबला

इंडियन प्रीमियार लीग (IPL 2024) के 34वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत के साथ इस मुकाबले में पहुंची है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम हार के साथ पहुंची है। इस मुकाबले में चेन्नई की नजर जीत की हैट्रिक पर है और लखनऊ की नजर हार के सिलसिले को रोकने पर।

अब आईपीएल के मौजूदा सीजन के पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स को 6 मैचों में 4 मुकाबले में जीत और दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 6 मैचों में 3 मुकाबले में जीत मिली है और इतने ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

शिवम का चल रहा है बल्ला

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेाज शिवम दुबे का बल्ला जमकर चल रहा है। उन्होंने 6 मैचों में 163.51 की स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए हैं। वे टीम के टॉप स्कोरर हैं। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस पूरन का बल्ला जमकर चला है। पूरन ने 6 मैचों में 161.59 की स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए हैं।

CSK vs LSG Dream11 Prediction, Playing XI Team and Fantasy Tips

Series:Indian Premier League 2024 (IPL 2024)
Match:CSK vs LSG, 34th match
Venue:Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, Lucknow
Match Start Time:7:30 PM IST – Thursday, April 19 2024
TV Channel:Star Sports Network
Live Streaming:JioCinema app

रहमान हर मैच में चटका रहे हैं विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान हर मैच के लिए टीम में विकेट चटका रहे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 9.15 की इकोनॉमी से 10 विकेट चटकाए हैं। वे चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप विकेटटेकर और ओवरऑल तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, इस मुकाबले से पहले तक यश ठाकुर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 9.92 की इकोनॉमी से 7 विकेट चटकाए हैं।

CSK vs LSG Head to Head(चेन्नई vs लखनऊ हेड टू हेड रिकॉर्डस और आंकड़े)

LucknowvsChennai
3Matches Played3
1Won1
211Highest Score217
1No Result1
205Lowest Score210

लखनऊ में पहले बल्लेबाजी फायदेमंद

लखनऊ के बारे में इस साल माना जा रहा है कि जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, वो फायदे में रहेगी। स्पिनर्स यहां अच्छा काम करेंगे

IPL 2024 Match-34, LSG vs CSK, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन

दिनांक: 19 मार्च 2024

समय: 7.30 PM

मैदान: इकाना स्टेडियम, लखनऊ

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स ड्रीम-11, संभावित प्लेइंग इलेवन

विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल, निकोलस पूरन।

बल्लेबाज: शिवम दुबे, रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़।

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, मार्कस स्टोइनिस।

गेंदबाज: मुस्तफिजुर रहमान, रवि बिश्नोई, मथीशा पथिराना।

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: रुतुराज गायकवाड़।

उप-कप्तान: शिवम दुबे।

Today Match लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स ड्रीम-11

विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल, निकोलस पूरन।

बल्लेबाज: शिवम दुबे, रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़।

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, मार्कस स्टोइनिस।

गेंदबाज: मुस्तफिजुर रहमान, रवि बिश्नोई, मथीशा पथिराना।

कप्तान: क्विंटन डी कॉक।

उप-कप्तान: केएल राहुल।

लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स ड्रीम11 प्रिडिक्शन ( LSG vs CSK Dream 11 Prediction 34th Match )

विकेट-कीपर: क्विंटन डी कॉक (Quinton De Cock ), लोकेश राहुल ( KL Rahul ), निकोलस पूरन ( Nicholas Pooran ).

बल्लेबाज: शिवम दुबे ( Shivam Dubey ), रचिन रवींद्र ( Rachin Ravindra ), ऋतुराज गायकवाड़ ( Ruturaj Gaikwad ).

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja ), मार्कस स्टॉयनिस ( Marcus Stoinis ), क्रुणाल पंड्या ( Krunal )

गेंदबाज: मुस्तफिजुर रहमान ( Mustafizur Rahim ), मथीशा पथिराना ( Matheesha Pathirana ).

कप्तान: रचिन रवींद्र ( Rachin Ravindra )

उपकप्तान लोकेश राहुल ( KL Rahul ).

Today Match लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स ड्रीम-11

विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल, निकोलस पूरन।

बल्लेबाज: शिवम दुबे, रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़।

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, मार्कस स्टोइनिस।

गेंदबाज: मुस्तफिजुर रहमान, रवि बिश्नोई, मथीशा पथिराना।

कप्तान: क्विंटन डी कॉक।

उप-कप्तान: शिवम दुबे।

LSG vs CSK: एलएसजी बनाम सीएसके संभावित प्लेइंग-XI

लखनऊ सुपर किंग्स: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक हुडा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, शमर जोसेफ, यश ठाकुर।

चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान।

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड (Lucknow Super Giants Squads)

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़। यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, अरशद खान।

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड (Chennai Super Kings Squads)

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।

(*Disclaimer: आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article