क्रिकेट

IPL 2024, KKR vs RCB Pitch Report, Weather: कोलकाता-बेंग्लोर मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 21, 2024, 03:15 PM IST

IPL 2024, KKR vs RCB Pitch Report And Eden Gardens Kolkata Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (21 April 2024) इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। ये मैच कोलकाता के इडेन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कोलकाता का मौसम कैसा रहेगा।

Image

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स पिच रिपोर्ट, आईपीएल 2024

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल के 36वें मुकाबले में होगी केकेआर और आरसीबी की भिड़ंत
  • कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा मुकाबला
  • दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगी दोनों टीमों के बीच भिड़ंत

IPL 2024, KKR (Kolkata Knight Riders) vs RCB (Royal Challengers Bangalore) Pitch Report And Kolkata Weather Forecast Today: आईपीएल 2024 में आज सीजन का 36वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आमने-सामने होंगी कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीमें। मेजबान कोलकाता राइडर्स के लिए सीजन अबतक अच्छा रहा है और वो 6 मैच में 4 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है। वहीं आरसीबी के लिए सीजन बुरे सपने जैसा रहा है। 7 मैच में एक जीत और 6 हार के बाद आरसीबी अंक तालिका में दसवें याना आखिरी पायदान पर काबिज है। आज का मुकाबला शाम 7.30 बजे से कोलकाता के ऐतिहासिक इडेन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है। वहीं आरसीबी की कप्तानी फॉफ डुप्लेसी (Faf du Plessis) करेंगे।

आज कोलकाता और बेंगलुरू के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि दोनों टीमों का अबतक टूर्नामेंट में सफर कैसा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अबतक टूर्नामेंट में 6 मैच खेले हैं और इसमें से 4 में उसे जीत मिली है जबकि 2 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। 4 मैच में 8 अंक और 1.399 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका(IPL 2024 Points Table) में दूसरे पायदान पर काबिज है। वहीं आरसीबी की टीम अबतक खेले 7 मैच में एक जीत और 6 हार के साथ दसवें पायदान पर है। लगातार 5 मैच में हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का हाल बेहाल हो गया है। ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए खास है क्योंकि आरसीबी के लिए बात साख की बात है और केकेआर एक और जीत के साथ दूसरे पायदान पर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश गुरुवार(21 अप्रैल, 2024) की दोपहर को खेले जाने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करके की होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज जब दोनों टीमों का इडेन गार्डन्स में आमना-सामना होगा तो कैसी होगी पिच और कोलकाता के मौसम का हाल?

कोलकाता नाइट राइडर्स-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू पिच रिपोर्ट (KKR vs RCB Pitch Report)

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच भिड़ंत कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर होगी। मौजूदा सीजन में इडेन गार्डन्स में अबतक तीन मैच खेले जा चुके हैं। तीन में से दो मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं। राजस्थान ने तो कोलकाता के खिलाफ 224 रन के लक्ष्य को हासिल करके जीत दर्ज की थी। वहीं हैदराबाद की टीम 209 रन के लक्ष्य क पीछा करते हुए 4 रन के अंतर से जीत हासिल करने में चूक गई थी। ऐसे में यहां रविवार की दोपहर को खेले जाने वाले मुकाबले में भी रनों की बारिश होगी। पहली पारी में तीन मैच का औसत 197.33 रहा है। वहीं दूसरी पारी में भी औसतन 196.66 रन बने हैं। यानी हार जीत का अंतर दोनों पारियों में औसतन एक रन से भी कम का रहा है। ऐसे में रविवार को दिन के मुकाबले में भी लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिलने की संभावना ज्यादा है। गेंदबाजों पर एक बार फिर बल्ले का ही दबदबा इस मुकाबले में देखने को मिलेगा।

आज कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम? (Kolkata Weather Today)

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आज मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। आज कोलकाता में मौसम गर्म रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियल रहने की संभावना है। बारिश की संभावना बिलकुल भी नहीं जताई गई है। मैच जब शुरू होगा उस वक्त तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। जो शाम होते होते कम होकर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। उमस शाम के वक्त बढ़ेगी लेकिन तब तक मैच पूरी तरह खत्म हो चुका होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

कोलकाता नाइट राइडर्स(Kolkata Knight Riders Full Squad):

श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंता चमीरा, साकि हुसैन और मुजीब उर रहमान।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर(Royal Challenger Bengaluru Full Squad):

फॉफ डुप्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article