IPL 2024 Injured Players List in Hindi(आईपीएल 2024 चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट): IPL का 17वां सीजन शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम का वक्त बचा है। इस बार पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। हर बार की तरफ फैंस धोनी को खेलते देखने के लिए उत्साहित हैं और पहले ही मुकाबले में उनके सामने विराट कोहली होंगे जो लंबे वक्त से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। लेकिन इससे पहले कई टीम इंजरी से जूझ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर मुंबई इंडियंस हर टीम में कोई न कोई खिलाड़ी चोट से जूझ रहा है। ऐसे में जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो चोट से जूझ रहे हैं और वह कब तक वापसी कर सकते हैं।
लुंगी एन्गिडी (दिल्ली कैपिटल्स)- दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को शामिल किया गया है, जिन्होंने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
दिलशान मदुशंका (मुंबई इंडियंस): श्रीलंका के तेज गेंदबाज, जिन्होंने 2023 वर्ल्ड में अपनी टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार वह मुंबई की ओर से आईपीएल डेब्यू करेंगे। बांग्लादेश दौरे के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी। इस कारण वह आईपीएल 2024 के शुरुआती कुछ मैच से बाहर हो गए हैं।
मथिसा पाथिराना (चेन्नई सुपर किंग्स)- एमएस धोनी के सबसे बड़े हथियार मथिसा पाथिराना भी आईपीएल के शुरुआती मैच से बाहर हो गए हैं। पिछले सीजन पाथिराना ने लगभग 8 की इकोनॉमी ने गेंदबाजी करते हुए 19 विकेट चटकाए थे। वह आईपीएल के पहले हफ्ते के बाद सीएसके से जुड़ सकते हैं।
रॉबिन मिंज (गुजरात टाइटंस)- आईपीएल के पहले आदिवासी खिलाड़ी रॉबिन मिंज को लेकर भी अच्छी खबर नहीं है। बाईक से दुर्घटना का शिकार होने वाले मिंज का आईपीएल खेल पाना संदेहपूर्ण है। इसकी जानकारी खुद कोच आशीष नेहरा ने दी। गुजरात ने इस खिलाड़ी को 3.6 करोड़ में खरीदा था।
मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटंस)- पिछले सीजन पर्पल कैप लेने वाले शमी इस बार गुजरात टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी कमी को भर पाना टीम के लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। शमी, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी करेंगे। गुजरात ने अब तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।
प्रसिद्ध कृष्णा (राजस्थान रॉयल्स) - पिछला सीजन चोट के कारम मिस करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्द कृष्णा इस सीजन भी नहीं खेल पाएंगे।
सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)- मुंबई इंडियंस के सबसे बड़े मैच विनर सूर्यकुमार यादव भी चोट से जूझ रहे हैं और आईपीएल के शुरुआती कुछ मैच में वह टीम का हिस्स नहीं होंगे।
डेवॉन कॉन्वे (चेन्नई सुपर किंग्स) - न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज आईपीएल 2024 के पहले चरण में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि अंगूठे की सर्जरी के बाद उन्हें कम से कम आठ सप्ताह का आराम चाहिए। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर टी-20 मैच के दौरान चोट लगी थी। कॉन्वे पिछले सीज़न में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, उन्होंने 140 की स्ट्राइक रेट से 672 रन बनाए थे।
