क्रिकेट

IPL 2024, DC (Delhi Capitals) Team Full Squad: आईपीएल 2024 की नीलामी में दिल्ली ने खरीदे 9 खिलाड़ी, अब ये है पूरी टीम

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 19, 2023, 09:16 PM IST

IPL 2024, DC (Delhi Capitals) Team Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के लिए आईपीएल 2024 की खिलाड़ियों की नीलामी चल रही है। इस बार की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स के पास 28.95 करोड़ रुपये का बजट है। आईपीएल 2024 में दिल्ली के नियमित कप्तान ऋषभ पंत खेलेंगे या नहीं, अभी नहीं पता लेकिन वो नीलामी के दौरान दिल्ली की मेज पर जरूर मौजूद रहे। यहां देखिए इस बार की दिल्ली कैपिटल्स की पूरी आईपीएल 2024 टीम। दिल्ली ने 9 खिलाड़ी खरीदकर अपनी टीम पूरी की।

Image

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 टीम

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 ऑक्शन
  • दिल्ली कैपिटल्स के पास 28.95 करोड़ रुपये
  • ऋषभ पंत और डेविड वॉर्नर में कौन होगा कप्तान

IPL 2024, Delhi Capitals (DC) Team Full Squad: आईपीएल 2024 की नीलामी इस समय दुबई में हुई। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार की नीलामी में 9 खिलाड़ी खरीदने थे जो उनके बाकी बचे स्लॉट्स थे, इनमें सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ी खरीदने थे। दिल्ली कैपिटल्स के पास 28 करोड़ 95 लाख रुपये खरीदारी के लिए मौजूद थी। आइए जानते हैं इस बार दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम कैसी रहने वाली है, किनको उन्होंने रिटेन किया और किन 9 खिलाड़ियों को उन्होंने खरीदा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने 9 खिलाड़ियों को इस नीलामी में खरीदा जिसमें सबसे महंगे रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुषाग्रा। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पेसर झाय रिचर्ड्स को भी 5 करोड़ रुपये में खरीदा। यहां देखिए रिटेन किए गए खिलाड़ी और नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी। कुल 25 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट।

IPL 2024 Delhi Capitals (DC) Retained and Purchased Players List

रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नामरोलमूल्य (भारतीय रुपये में)
ऋषभ पंतबल्लेबाज16 करोड़
प्रवीण दुबेबल्लेबाज65 लाख
डेविड वार्नरबल्लेबाज6.25 करोड़
विक्की ओस्टवालगेंदबाज20 लाख
पृथ्वी शॉबल्लेबाज7.5 करोड़
एनरिच नॉर्कियागेंदबाज6.5 करोड़
अभिषेक पोरेलगेंदबाज20 लाख
कुलदीप यादवगेंदबाज2 करोड़
अक्षर पटेलगेंदबाज9 करोड़
लुंगी एनगिडीगेंदबाज50 लाख
ललित यादवऑलराउंडर65 लाख
खलील अहमदगेंदबाज5.25 करोड़
मिचेल मार्शऑलराउंडर6.5 करोड़
ईशांत शर्मागेंदबाज50 लाख
यश ढुलबल्लेबाज20 लाख
मुकेश कुमारगेंदबाज5.5 करोड़

नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा खरीदे जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

नीलामी में खरीदा गया खिलाड़ीदेश और भूमिकामूल्य (भारतीय रुपये में)
हैरी ब्रुकइंग्लैंड (बल्लेबाज)4 करोड़
ट्रिस्टन स्टब्सदक्षिण अफ्रीका (बल्लेबाज)50 लाख
कुमार कुषाग्राभारत (विकेटकीपर बल्लेबाज)7.2 करोड़
रसिक डारभारत (बॉलर)20 लाख
रिकी बुईभारत (विकेटकीपर बल्लेबाज)20 लाख
सुमित कुमारभारत (विकेटकीपर बल्लेबाज)1 करोड़
शाई होपवेस्टइंडीज (विकेटकीपर बल्लेबाज)75 लाख
स्वास्तिक चिकाराभारत (बल्लेबाज)20 लाख
झाय रिचर्डसनऑस्ट्रेलिया (बॉलर)5 करोड़
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article