क्रिकेट

IPL 2024 Captains Performance: मैच के आगाज से पहले जान लें अपने फेवरेट कप्तान का रिकॉर्ड, यहां देखें लेखा-जोखा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 19, 2024, 07:29 PM IST

List of all Team Captains in IPL 2024: आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। सभी टीमों के कप्तान अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लग गए हैं। लेकिन मुकाबले से पहले हम आपको आज सभी टीमों के कप्तानों के प्रदर्शन का लेखा-जोखा बताने जा रहे हैं। जानिए किस कप्तान का आईपीएल में है दबदबा।

Image

सभी टीमों के कप्तानों का लेखा-जोखा।

Photo : Times Now Digital

IPL 2024 Captain List with Record, Performence: आईपीएल का बेसब्री से इंतजार करने वाले फैंस को अब ज्यादा इंतजार करना नहीं पड़ेगा, क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। बस अब गिनती के दिन रह गए हैं। पांच बार की कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स अपना खिताब बचाने की तैयारी में जुटा हुआ है तो हार्दिक पंड्या नई टीम की कमान संभालकर टीम को चैम्पियन बनाने की रूप रेखा तैयार करने में जुटे हुए हैं। आईपीएल के स्टार बल्लेबाज भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा सहित देसी और विदेशी खिलाड़ी भारत पहुंच चुके हैं। इन दिनों सभी अपनी टीमों के साथ मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। आज हम सभी टीमों के कप्तानों के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन पर नजर डालने वाले हैं।

सभी टीमों के कप्तानों का कुछ ऐसा है प्रदर्शन

1. एमएस धोनी, कप्तान, चेन्नई सुपर किंग्स

MS Dhoni

एमएस धोनी का लेखा-जोखा।

विकेट के पीछे से मैच का रुख बदल देने वाले स्टार बल्लेबाज एमएस धोनी एक बार फिर नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे। एमएस धोनी आईपीएल में 250 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 135.92 की स्ट्राइक रेट से और 38.79 की औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने 250 मैचों में कुल 5082 रन बनाए हैं। वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं और अपनी टीम के टॉस स्कोरर भी। 2008 से लेकर अभी तक उनके बल्ले से शतक नहीं लगा, लेकिन 24 अर्धशतक अपने नाम करा चुके हैं।

2. हार्दिक पंड्या, कप्तान, मुंबई इंडियंस

hardik Pandya

हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन।

बल्ला और गेंद दोनों से घातक प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पंड्या की घर वापसी हो चुकी है। पिछले दिनों वे गुजरात टाइंटस की टीम से जुड़ गए थे, लेकिन आईपीएल के 17वें सीजन में वह अपनी पुरानी टीम से जुड़ गए हैं। उन्होंने 145.86 की स्ट्राइक रेट और 30.38 की औसत से 2309 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक जड़े हैं।

3. रिषभ पंत, कप्तान, दिल्ली कैपिटल्स

Rishabh Pant

रिषभ पंत का प्रदर्शन।

कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से चोटिल होने वाले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं। चोटिल होने के कारण पंत पिछला आईपीएल नहीं खेल पाए थे और उनकी टीम कुछ खास प्रदर्शन भी नहीं कर पाई थी। उनके वापसी से न केवल टीम का हौसला बढ़ेगा, बल्कि टीम ट्रॉफी का सूखा भी खत्म करना चाहेगी। रिषभ पंत ने 98 मैचों में 147.97 की स्ट्राइक रेट से कुल 2838 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल इतिहास में एक शतक, जबकि 15 अर्धशतक भी जड़े हैं।

4. शुभमन गिल, कप्तान, गुजरात टाइटंस

shubman Gill

शुभमन गिल का प्रदर्शन।

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज और गुजरात टाइटंस के नए कप्तान शुभमन गिल पर इस बार सबकी नजर रहेगी। उनकी कप्तानी में पहली बार गुजरात की टीम खेलने मैदान पर उतरेगी। इनसे पहले टीम की कमान हार्दिक पंड्या के पास था, लेकिन वे अपनी पुरानी टीम से जुड़ गए हैं। इसके चलते टीम मैनेजमेंट ने शुभमन गिल पर भरोसा जताया है। शुभमन गिल ने 91 आईपीएल मुकाबले में 134.07 की स्ट्राइक रेट से 2790 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके बल्ले से 3 शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं।

5. श्रेयस अय्यर, कप्तान, कोलकाता नाइटराइडर्स

KKR

श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन।

पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने रहने वाले धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की भी आईपीएल में वापसी होने वाली है। चोटिल होने के कारण पिछला मुकाबला नहीं खेले थे, लेकिन इस बार उनकी कप्तानी में टीम उतरेगी। श्रेयस अय्यर ने 101 मैचों में 125.38 की स्ट्राइक रेट से 2776 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है, लेकिन 19 अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं। इस बार वे शतक की कमी को भी दूर कर सकते हैं।

6. केएल राहुल, कप्तान, लखनऊ सुपर जायंट्स

KL Rahul

केएल राहुल का प्रदर्शन।

विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर इस बार भी बाजार गर्म था कि वे आईपीएल नहीं खेलेंगे, लेकिन पिछले दिनों एनसीए से हरी झंडी मिल गई है और इस बार उनकी कप्तानी में लखनऊ की टीम उतरेगी। राहुल ने 118 मैचों में 134.42 की स्ट्राइक रेट से 4163 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में 4 शतक और 33 अर्धशतक भी जड़े हैं।

7. संजू सैमसन, कप्तान, राजस्थान रॉयल्स

Sanju Samson

संजू सैमसन का प्रदर्शन।

एमएस धोनी की तरह विकेट के पीछे से मैच पर कब्जा जमाने वाले संजू सैमसन का भी आईपीएल में बोलबाला है। मैदान पर आते ही वे अपनी टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने लगते हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल में 152 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 137.19 की स्ट्राइक रेट से 3888 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 शतक और 20 अर्धशतकीस पारी भी खेली है।

8 शिखर धवन, कप्तान, पंजाब किंग्स

Shikhar Dhawan

शिखर धवन का प्रदर्शन।

भारतीय टीम से लंबे समय से दूर चल रहे शिखर धवन एक बार क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के लगाते हुए नजर आएंगे। शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम उतरेगी। वे अभी तक 217 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 127.18 की स्ट्राइक रेट से 6617 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और 50 अर्धशतक जड़े हैं। वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

9. फाफ डु प्लेसिस, कप्तान, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

RCB

फाफ डु प्लेसिस का प्रदर्शन।

आईपीएल ट्रॉफी से दूर चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम नई रणनीति के साथ इस बार मैदान पर उतरेगी। फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में टीम मैच खेलने उतरेगी। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी टीम से जुड़ चुके हैं। फाफ डु प्लेसिस 130 मैचों में 134.14 की स्ट्राइक रेट से 4133 रन बनाए हैं। उनके नाम आईपीएल में एक भी शतक नहीं है, लेकिन 33 अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं।

10. पैट कमिंस, कप्तान, सनराइजर्स हैदराबाद

Pat Cummins

पैट कमिंस का प्रदर्शन।

वनडे वर्ल्ड कप में अपनी टीम को चैम्पियन बना चुके पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम उतरेगी। कमिंस की कप्तानी में टीम आईपीएल ट्रॉफी का सूखा भी खत्म कर सकती है। पैट कमिंस ने 42 मुकाबले में 379 रन बनाए हैं और 45 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से तीन अर्धशतक भी निकले हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article