क्रिकेट

IPL 2023 Update: चोटिल केन विलियमसन की जगह गुजरात टाइटंस में शामिल होगा ये धुरंधर बल्लेबाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2023, 10:57 PM IST

IPL 2023, Kane Williamson replacement announced: आईपीएल 2023 में चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में एक और खिलाड़ी का नाम शामिल हो गया था और वो हैं न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन। वो आईपीएल से बाहर हो गए हैं और अब गुजरात टाइटंस ने उनकी भरपाई करने के लिए खिलाड़ी के नाम का ऐलान कर दिया है।

Image

केन विलियमसन (AP)

IPL 2023 Player Replacement Update: गुजरात टाइटंस ने श्रीलंका के सीमित ओवरों के कप्तान दासुन शनाका को चोटिल केन विलियमसन की जगह आईपीएल के बाकी मैचों के लिये टीम में चुना है। मध्यक्रम के आक्रामक बल्लेबाज शनाका के साथ उनकी बेसप्राइज 50 लाख रूपये में करार किया गया है। वह नीलामी में नहीं बिके थे।

केन विलियमसन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 31 मार्च को पहले मैच में फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। विलियमसन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं गुजरात टाइटंस को बाकी सत्र के लिये शुभकामना देता हूं । काश मैं आपके साथ खेल पाता लेकिन ऐसा हो नहीं सका । मैं प्रशंसकों को भी उनके प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद देता हूं। उम्मीद है कि जल्दी ठीक हो जाऊंगा।"

केन विलियमसन को आईपीएल 2023 की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले केन विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कमान संभाल चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article