क्रिकेट

IPL 2023: ट्रॉफी भले जीती हो CSK पर चौके-छक्के लगाने में इस टीम के खिलाड़ी ने मारी बाजी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 30, 2023, 04:30 PM IST

IPL 2023: वर्ल्ड के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी जीत ली। इस जीत के साथ ही उसने मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली। लेकिन चौके-छक्के मारने में चेन्नई के बल्लेबाज थोड़े पीछे रह गए और बाजी दूसरे टीम ने मार ली।

Image

शुभमन गिल और दीपक चाहर (साभार-IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात के खिलाड़ी के नाम आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा चौके
  • आरसीबी के खिलाड़ी के नाम आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के
  • चेन्नई के बल्लेबाज रह गए एक कदम दूर

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत ली। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई के सामने जीत के लिए 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई को आखिरी ओवर में 13 रन बनाने थे और जडेजा ने आखिरी दो गेंद पर 10 रन बनाकर जीत दिला दी।

हमेशा की तरह इस सीजन भी आईपीएल में चौके और छक्कों की बौछार देखने को मिली। सर्वाधिक चौके की बात करें तो इस सूची में भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का दबदबा रहा जबकि छक्कों में बाजी ओवरसीज खिलाड़ी के नाम रही।

सबसे ज्यादा चौके शुभमन गिल के नाम (Most Four In IPL 2023)

आईपीएल 2023 में सबसे चौके लगाने वाले बल्लेबाजों में शुभमन गिल टॉप पर रहे। ऑरेंज कैप विनर शुभमन ने 17 मैच की 17 इनिंग में 890 रन बनाए, जिसमें से उन्होंने 85 चौके लगाए। दूसरे नंबर पर भी युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का कब्जा है जिन्होंने 14 मैच में 82 चौके लगाए। तीसरे नंबर पर चेन्नई के धाकड़ बल्लेबाड डेवॉन कॉन्वे रहे जिन्होंने 16 मैच में कुल 77 चौके जड़े।

आरसीबी के कप्तान ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के (Most Six In IPL 2023)

ऑरेंज कैप की सूची में दूसरे नंबर पर रहने वाले फाफ डुप्लेसी भले ही अपनी टीम को प्लेऑफ तक नहीं पहुंचा पाए, लेकिन आईपीएल 2023 में छक्के मारने में वह टॉप पर रहे। 14 मैच की 14 इनिंग में 730 रन बनाने वाले फाफ डुप्लेसी ने इस सीजन सर्वाधिक 36 छक्के लगाए। इतना ही नहीं सबसे बड़ा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी इस सीजन डुप्लेसी के नाम रहा। उन्होंने इस सीजन 115 मीटर लंबा छक्का लगाया। हालांकि, इस मामले में चेन्नई के बल्लेबाज शिवम दुबे उनसे केवल एक कदम दूर रहे, जिनके नाम 16 मैच में 35 छक्के हैं। 33 छक्के लगाकर शुभमन गिल इस सूची में तीसरे नंबर पर रहे।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article