क्रिकेट

TATA IPL 2023: चेन्नई के इस खिलाड़ी जड़ा सीजन का पहला अर्धशतक, जड़ा दूसरा सबसे लंबा छक्का भी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 17, 2023, 09:52 PM IST
Image

शिवम दुबे। (फोटो - IPL/BCCI)

TATA IPl 2023, Shivam Dube half century: बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों का जमकर बल्ला चला। डेवोन कॉन्वे के बाद शिवम दुबे ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अर्धशतक जमाया। शिवम ने 25 गेंदों पर दो चौके और 5 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 192.59 की स्ट्राइक रेट से 27 गेंदों पर दो चौके और 5 छक्के की मदद से 52 रन की शानदार पारी खेली।

अभी तक था शिवम का बल्ला शांत

मौजूदा आईपीएल में अभी तक शिवम दुबे का बल्ला पूरी तरह से शांत था। वे चार मैच खेलने उतरे, लेकिन 30+ स्कोर नहीं कर पाए। उन्होंने सिर्फ दो बार 25 से ज्यादा का स्कोर किया है। शिवम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 19 रन बनाए थे। इसी तरह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 27 रन, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 रन और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 रन बनाए थे।

जड़ा सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शिवम दुबे का बल्ला जमकर चला। उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेलकर अर्धशतक जमाया। इस दौरान उन्होंने 111 मीटर लंबा छक्का जमाया, जो सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का था। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सीजन का सबसे लंबा छक्का जमाया था। उन्होंने 115 मीटर का लंबा छक्का जड़ा था।

पिछले सीजन में जमाए थे सर्वाधिक अर्धशतक

आईपीएल में 2019 में डेब्यू करने वाले शिवम दुबे का पिछला सीजन काफी शानदार रहा था। उन्होंने 11 मैचों में 156.22 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्सादा 289 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से सबसे ज्यादा अर्धशतक भी निकला था। शिवम ने आईपीएल में अभी तक तीन अर्धशतकीय पारी खेली है। उन्होंहे पिछले सीजन में दो अर्धशतक जमाए थे, जबकि 2021 में एक फिफ्टी जमाई थी।

रहाणे का शानदार प्रदर्शन जारी

चेन्नई के लिए पहली बार खेल रहे अजिंक्य रहाणे का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने बेंगलोर के खिलाफ 185 की स्ट्राइक रेट से 20 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक जमाया था। इस दौरान उन्होंने ने 27 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 61 रन बनाए थे। इसी तरह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी रहाणे ने 31 रन की पारी खेली थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article