क्रिकेट

IPL 2023: सैम कुरेन के साथ अपनी तकरार पर बोले हेटमायर, मुझे इसका फायदा मिलता है

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 20, 2023, 05:30 AM IST

IPL 2023: राजस्थान ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। राजस्थान के सामने 188 रन का लक्ष्य था जो उसने 2 गेंद शेष रहते 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। देवदत्त पाडिक्कल और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Image

शिमरॉन हेटमायर (साभार-IPL/BCCI)

राजस्थान रॉयल्स ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में पंजाह किंग्स को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। हालांकि, इस मैच में राजस्थान अपना नेट रन रेट को बेहतर नहीं कर सका। ऐसा करने के लिए उसे इस मैच को 18.3 ओवर में जीतना था, लेकिन 28 गेद पर 46 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले हेटमायर ऐसा नहीं कर पाए।

मैच के बाद हेटमायर ने कहा 'मैं यह देखने की कोशिश कर रहा था कि हम मैच को कितनी जल्दी खत्म कर सकते हैं। मुझे ऐसा करने के लिए पर्याप्त स्ट्राइक नहीं मिली।

सैम करन के साथ स्लेजिंग पर हेटमायर

इस मैच के 19वें ओवर में शिमरॉन हेटमायर और सैम करन के बीच कुछ तकरार देखने को मिली, जिसके बारे में हेटमायर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा 'बीच में थोड़ी सी तकरार हुई थी, लेकिन कभी-कभी क्रिकेट ऐसे ही चलता है। यह हमेशा अच्छा होता है कि कोई मुझसे कुछ कहे, जिससे मुझे अधिक आत्मविश्वास और ऊर्जा मिले। हालांकि, जब उनसे कुरेन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि यह मैं आपको नहीं बता सकता।

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने राजस्थान के सामने 188 रन का लक्ष्य रखा था। पंजाब की तरफ से सैमकरन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए जबकि जितेश शर्मा ने 44 और शाहरुख खान ने 41 रन की पारी खेली। जवाब में राजस्थान की टीम ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पाडिक्कल ने अर्धशतकीय पारी खेली। यशस्वी ने 36 गेंद में 50 जबकि पाडिक्कल ने 30 गेंद में 51 रन की तेज-तर्रार पारी खेली। इसके अलावा हेटमायर ने 28 गेंद पर 46 रन की पारी खेली।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article