क्रिकेट

TATA IPl 2023: कुछ देर के लिए चेन्नई के हुए शार्दुल ठाकुर और केकेआर के दीपक चाहर, देखें Video

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 15, 2023, 07:19 PM IST

TATA IPL 2023, Shardul Thakur vs Deepak Chahar: आईपीएल के 61वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 साल बाद उसके घर पर हराया। इस मुकाबले के बाद केकेआर और चेन्नई के खिलाड़ी एक-दूसरे से मिले। इस दौरान केकेआर के शार्दुल ठाकुर कुछ देर के लिए चेन्नई के हो गए। जानिए क्या थी वो वजह।

Image

दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर। (फोटो- सीएसके के ट्विटर से)

Photo : Twitter

TATA IPL 2023, Shardul Thakur vs Deepak Chahar: आईपीएल के 61वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके मैदान पर मात देने में सफल रही। चेन्नई के चेपाक स्टेडियम पर केकेआर ने करीब 11 साल बाद चेन्नई को 6 विकेट से हराया। इस मुकाबले के खत्म होने के बाद केकेआर के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर कुछ देर के लिए अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के हो गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, मामला यह था कि शार्दुल चेन्नई के खेमे में गए और वहां दीपक चाहर मिल गए। इस दौरान शार्दुल ने चेन्नई की ओर से खेले अपने प्रदर्शन पर नजर डाली और फिर दीपक के साथ अपनी जर्सी अदला बदली की।

चार साल चेन्नई के लिए खेले हैं शार्दुल

2015 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले शार्दुल ठाकुर चेन्नई के लिए लगातार चार साल तक खेले हैं। 2018 में वे चेन्नई के साथ जुड़े थे और 2021 तक वे चन्नई की ओर से खेलते दिखे। इस दौरान वे 48 मैचों में 55 विकेट चटकाए हैं। वहीं, उनके आईपीएल के ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो 85 मैचों में 9. 13 की इकोनॉमी से कुल 87 विकेट लिए हैं और 143.65 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।

शार्दुल और दीपक विकेट लेने में रहे सफल

आईपीएल के मौजूदा सीजन के 61वें मुकाबले में चेन्नई के दीपक चाहर और केकेआर के शार्दुल ठाकुर विकेट लेने में सफल रहे। शार्दुल ठाकुर ने 5 की इकोनॉकी से 3 ओवर में महज 15 रन देकर एक विकेट झटके थे। इसी तरह दीपक चाहर भी विकेट लेने में सफल रहे। वे 3 ओवर में 27 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article