Arjun Tendulkar, IPL 2023: आईपीएल 2023 में रविवार का दिन एक खास पल लेकर आया। पहली बार किसी पूर्व आईपीएल खिलाड़ी का बेटा भी आईपीएल खेलने उतरा। जी हांं, हम बात कर रहे हैं महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की जो पिता के कदमों पर चलते हुए उसी मुंबई इंडियंस टीम से डेब्यू करने में सफल रहे, जिसके कभी सचिन कप्तान हुआ करते थे। इस खास पल को मनाने के लिए सचिन तेंदुलकर के अलावा अर्जुन की बहन सारा भी मैदान में मौजूद रहीं।
सारा तेंदुलकर ने स्टैंड्स से मैदान पर अर्जुन तेंदुलकर के हर पल की हौसलाअफजाई की और जब अर्जुन गेंदबाजी करने आए तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। इसके बाद सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद को 'सबसे खुश बहन' बताते हुए वीडियो व तस्वीरें साझा की जिसमें अर्जुन की मैदान मेंं एंट्री पर सारा की खुशी और सचिन-अर्जुन का अलग-अलग दौर में आईपीएल में खेलने का खास रिकॉर्ड भी बयांं किया।

Sara Tendulkar Instagram story

Sara Tendulkar Instagram story

Sara Tendulkar Instagram story

Sara Tendulkar Instagram story
अपने पहले आईपीएल मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर को दो ओवर करने को मिले जिसमें उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 17 रन दिए। हालांकि इस दौरान उनकी लाइन-लेंथ और रफ्तार की खूब तारीफ हुई। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से शिकस्त दी।
