क्रिकेट

Rishabh Pant: दिल्ली-गुजरात आईपीएल मैच देखने पहुंचे ऋषभ पंत, देखिए VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 4, 2023, 08:31 PM IST

IPL 2023, Rishabh Pant news, DC vs GT: आईपीएल 2023 में आज दिल्ली और गुजरात के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में एक खिलाड़ी खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और वो हैं ऋषभ पंत। कार दुर्घटना में घायल होने के बाद आईपीएल से बाहर हुए पंत दिल्ली मैच देखने पहुंचे हैं।

Image

ऋषभ पंत

Photo : Twitter

Rishabh Pant in stadium, DC vs GT IPL 2023 Match: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2023 के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच को देखने के लिए मैदान खचाखच भरा है क्योंकि लंबे समय बाद स्थानीय फैंस को अपनी टीम का आईपीएल मैच यहां देखने को मिल रहा है। इन्हीं दर्शकों के बीच एक खास चेहरे की एंट्री भी हुई और सबका ध्यान उनकी तरफ चला गया। ये हैं ऋषभ पंत।

कार दुर्घटना में घायल हुए भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपना उपचार करा रहे हैं और उनको अभी पूरी तरह ठीक होने में काफी समय लगने वाला है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स और क्रिकेट से उनका लगाव उनको आज स्टेडियम में खींच लाया। वो अपनी टीम की हौसलाअफजाई करने घरेलू मैदान पहुंचे। पैर में प्लास्टर बांध कर आए ऋषभ पंत काफी बेहतर लग रहे हैं। उनके स्टेडियम में आने और दर्शक दीर्घा में बैठने के वीडियो और फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

आईपीएल 2023 से ऋषभ पंत के बाहर हो जाने के बाद टीम की कमान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर को सौंपी गई है। डेविड वॉर्नर ने पहले मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन लखनऊ ने उस मैच में दिल्ली को हरा दिया। दिल्ली की टीम में ऋषभ पंत की जगह अभिषेक पोरेल को टीम में शामिल किया गया है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article