LIVE

DC vs GT Highlights: साई सुदर्शन के धमाल से गुजरात ने दिल्ली को हराया, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

Times Now Navbharat DigitalUpdated Apr 5, 2023, 18:59 IST
Follow on Google News
DC vs GT Highlights: साई सुदर्शन के धमाल से गुजरात ने दिल्ली को हराया, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

DC vs GT Highlights: साई सुदर्शन के धमाल से गुजरात ने दिल्ली को हराया, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

DC vs GT Highlights: गुजरात ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2023 की लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। गुजरात के सामने 163 रन का लक्ष्य था जो उसने साई सुदर्शन की शानदार 62 रन की पारी के दम पर 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने गुजरात के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा है। दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक 37 रन की पारी डेविड वॉर्नर ने खेली। वॉर्नर के अलावा अक्षर पटेल ने 36 रन की पारी खेली। गुजरात की तरफ से राशिद खान और शमी ने 3-3 जबकि जोसेफ ने 2-2 विकेट झटके।

RR vs PBKS Live Scorecard: Watch Here

APR 04, 2023 23:26 IST

DC vs GT Live Score: गुजरात की लगातार दूसरी जीत

गुजरात ने दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया है। गुजरात के सामने 163 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने साई सुदर्शन के 62 रन की पारी के दम पर 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
APR 04, 2023 23:17 IST

DC vs GT Live Score: गुजरात के 150 रन पूरे

17 ओवर बाद गुजरात ने 4 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं। मिलर 23 और साई सुदर्शन 59 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 04, 2023 23:12 IST

DC vs GT Live Score: गुजरात जीत की ओर

16वें ओवर में डेविड मिलर ने 20 रन बनाए और गुजरात को जीत के और करीब पहुंचा दिया। मिलर 21 और सुदर्शन 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 04, 2023 23:05 IST

DC vs GT Live Score: 15 ओवर बाद गुजरात का स्कोर 117/4

गुजरात ने 15 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब उनको 30 गेंद में 46 रन की दरकार है। डेविड मिलर और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं।
APR 04, 2023 23:02 IST

DC vs GT Live Score: बाल-बाल बचे मिलर

15वें ओवर का पहला गेंद पर डेविड मिलर को जीवनदान मिला। वह 2 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू करार दे दिए गए थे, लेकिन गेंद विकेट को मिस कर रही थी और डीआरएस ने उन्हें बचा लिया।
APR 04, 2023 22:55 IST

DC vs GT Live Score: मार्श ने तोड़ी सुदर्शन और शंकर की साझेदारी

मिचेल मार्श ने विजय शंकर और साई सुदर्शन के बीच 53 रन की साझेदारी को तोड़ दिया है। शंकर 29 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। गुजरात ने चौथा विकेट गंवा दिया है।
APR 04, 2023 22:49 IST

DC vs GT Live Score: गुजरात के 100 रन पूरे, शंकर और सुदर्शन क्रीज पर

गुजरात दूसरी जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही है। 13 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर टीम ने 106 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 39 और विजय शंकर 29 रन बनाकर नाबाद हैं।
APR 04, 2023 22:36 IST

DC vs GT Live Score: 10 ओवर बाद गुजरात का स्कोर 83/3

गुजरात जायंट्स ने 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। सुदर्शन 32 और विजय शंकर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 04, 2023 22:26 IST

DC vs GT Live Score: मुश्किल में गुजरात

मुश्किल में फंसी गुजरात टाइटंस, 8 ओवर के बाद टीम 3 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना चुकी है। सुदर्शन और इंपैक्ट प्लेयर विजय शंकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
APR 04, 2023 22:12 IST

DC vs GT Live Score: गुजरात ने इंपैक्ट प्लेयर का किया इस्तेमाल

3 विकेट गंवाने के बाद गुजरात ने इंपैक्ट प्लेयर के तहत विजय शंकर को बल्लेबाजी करने भेजा है जो जोशुआ लिटिल के स्थान पर आए हैं। गुजरात को एक साझेदारी की जरुरत है।
APR 04, 2023 22:10 IST

DC vs GT Live Score: हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर आउट

गुजरात ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। कप्तान हार्दिक पांड्या को 5 रन के निजी स्कोर पर खलील अहमद ने आउट किया। गुजरात के सामने 163 रन का लक्ष्य है।
APR 04, 2023 22:06 IST

DC vs GT Live Score: ऐसे आउट हुए गिल

APR 04, 2023 22:05 IST

DC vs GT Live Score: 5 ओवर बाद गुजरात का स्कोर 49/2

163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 5 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन और हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी कर रहे हैं।
APR 04, 2023 21:59 IST

DC vs GT Live Score: ऑनरिक नॉर्खिया ने गिल को किया बोल्ड

ऑनरिक नॉर्खिया ने दूसरे ओवर की शुरुआत भी विकेट के साथ की है। उन्होंने पहली ही गेंद पर इन फॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल को बोल्ड किया। गिल 14 रन बनाकर आउट हुए।
APR 04, 2023 21:57 IST

DC vs GT Live Score: 4 ओवर बाद गुजरात का स्कोर 36/1

दिल्ली ने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की है। ऑनरिक नॉर्खिया ने पहले ही ओवर में अपनी टीम को विकेट दिलाई। उन्होंने रिद्धिमान साहा को क्लीन बोल्ड किया।
APR 04, 2023 21:51 IST

DC vs GT Live Score: ऑनरिक नॉर्खिया ने आते ही दिलाई सफलता

ऑनरिक नॉर्खिया ने पहली ही गेंद पर रिद्धिमान साहा को क्लीन बोल्ड किया। गुजरात ने 22 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया। साहा 14 रन बनाकर आउट हो गए।
APR 04, 2023 21:46 IST

DC vs GT Live Score: गुजरात ने की विस्फोटक शुरुआत

गुजरात ने 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विस्फोटक शुरुआत की है। 2 ओवर के बाद गुजरात ने 22 रन बना लिए हैं। गिल 8 और रिद्धिमान साहा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 04, 2023 21:24 IST

DC vs GT Live Score: गुजरात के सामने 163 रन का लक्ष्य

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए हैं। दिल्ली की तरफ से डेविड वॉर्नर ने 37 और अक्षर पटेल ने 36 रन की पारी खेली।
APR 04, 2023 21:17 IST

DC vs GT Live Score: 19 ओवर बाद दिल्ली का स्कोर 150 रन

दिल्ली ने 150 का आंकड़ा छू लिया है। आखिरी ओवर का खेल बाकी है। अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
APR 04, 2023 21:01 IST

DC vs GT Live Score: 4 ओवर का खेल बाकी, दिल्ली का स्कोर 126/5

16 ओवर के बाद दिल्ली ने 5 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल और सरफराज खान बल्लेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली की कोशिश होगी कि स्कोर को 170 तक ले जाया जाए।