RCB vs DC Dream 11 Team Prediction IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के 20वें मुकाबले में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला अंक तालिका में आठवें और दसवें पायदान पर काबिज टीमों के बीच होने जा रहा है। आरसीबी ने अबतक खेले 3 मैच में 1 में जीत और दो में हार के बाद प्वाइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है। वहीं डेविड वॉर्नर की कप्तानी में खेल रही दिल्ली कैपिटल्स के हाल बेहाल हो गए हैं। उसे अबतक खेले 4 में से सभी में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली की टीम अबतक सीजन में जीत का खाता नहीं खोल पाने वाली इकलौती टीम है। ऐसे में शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले में दोनों टीमें के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
गेंदबाजों पर आरसीबी लगाएगी दांव
अपने घरेलू मैदान पर आरसीबी की टीम फॉर्म में चल रहे कप्तान फॉफ डुप्लेसी, विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत करेगी। तीसरे पायदान पर महिपाल लोमरोर और चौथे पर ग्लेन मैक्सवेल होंगे। पांचवें नंबर पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे। वहीं नंबर छह पर बल्लेबाजी के लिए अनुज रावत और आकाशदीप उपलब्ध होंगे। आरसीबी के गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, डेविड विली, वनिंदु हसरंगा और शाहबाज अहमद के कंधों पर होगी। अनुज रावत और तेज गेंदबाज आकाशदीप इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में होंगे।
इन खिलाड़ियों पर दिल्ली जताएगी वापसी के लिए भरोसा
लगातार चार मैच गंवाने वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी की शुरुआत डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की जोड़ी करेगी। तीसरे नंबर पर रन गति को बढ़ाने का जिम्मा मिचेल मार्श के कंघों पर होगा। चौथे नंबर पर अनुभवी मनीष पांडे और पांचवें पर युवा यश धुल बल्लेबाजी करते दिखेंगे। अमान खान यश धुल को भी रिप्लेस कर सकते हैं। अक्षर पटेल टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल रहेंगे। आरसीबी के लिए गेंदबाजी की जिम्मेदारी ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार, चेतन सकारिया और मुस्तफिजुर रहमान के कंधों पर रहेगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की प्लेइंग-11:
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक।
