क्रिकेट

Today Women Asia Cup Match: आज एशिया कप में किसका मैच, जानिए वेन्यू और मुकाबले का समय

महिला एशिया कप 2026 का आगाज हो चुका है। 8 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में श्रीलंका डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरी है। उसने अपने पहले मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। आइए जानते हैं आज किसका मैच है?

Image

आज किसका मैच है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Women Asia Cup 2026 का आगाज शनिवार से हो गया। डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने टूर्नामेंट में ऐतिहासिक आगाज किया है। यूएई को 9 विकेट से हराकर श्रीलंका ने अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं, ग्रुप-ए में थाईलैंड ने हांगकांग को हराकर अपने अभियान का आगाज किया है। 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।

आज किसका मैच है- भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत आज, रविवार (30 August) से करेगी। रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उसका सामना थाइलैंड से होगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा। भारत को आठ टीमों वाली महिला टी20 एशिया कप में थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है।

भारतीय टीम का रहा है जलवा

पिछले एक दशक में महिला टी20 एशिया कप में भारत का दबदबा रहा है। उसने 2016-17 से इस टूर्नामेंट के टी20 प्रारूप के पांच संस्करणों में तीन बार खिताब जीता है, लेकिन हाल में उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। टीम फॉर्म तलाश रही है और खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रही है।

2026 में किया है संघर्ष

साल 2026 की बात करें तो भारतीय टीम ने संघर्ष किया है। इस साल खेले गए 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 9 मैच उसने हारे हैं। उसको आखिरी हार हाल में महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया से मिली थी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के ग्रुप चरण से बाहर हो गई थी।

हरमनप्रीत ने महिला टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। उनके प्रदर्शन में हालांकि, निरंतरता का अभाव है जो टीम के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में थाईलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम फॉर्म में वापसी करना चाहेगी।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article