क्रिकेट

RCB के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने कह डाली वो बात, जो कोई और खुलकर नहीं कहता

  • Agency by: Agency
  • Updated May 8, 2023, 07:47 PM IST

RCB Captain Faf du Plessis interview: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डुप्लेसिस इस समय ओरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन) की दौड़ में 511 रन बनाकर टॉप पर चल रहे हैं, लेकिन अभी वो संतुष्ट नहीं है। वो कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है।

Image

फाफ डुप्लेसिस (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस का इंटरव्यू
  • इंटरव्यू में फाफ ने अपने इरादे जाहिर कर दिए
  • पिच पर कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं कप्तान डुप्लेसिस

IPL 2023, RCB: दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी के सलामी जोड़ीदार विराट कोहली की बीच के ओवरों में उनके रवैये के लिए कुछ हलकों में आलोचना हो रही है लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान अपने खेल से संतुष्ट हैं क्योंकि जरूरत पड़ने पर वह बेहतर स्ट्राइक रेट से रन बना पा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने दिल की बात भी सामने रख दी, एक ऐसी बात जो कोई और बल्लेबाज खुलकर कभी नहीं कहता, कि वो जल्द से जल्द एक शतक बनाना चाह रहे हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

मौजूदा टूर्नामेंट में डुप्लेसी 10 मैच में 511 रन के साथ अभी ‘ऑरेंज कैप’ धारक हैं। उन्होंने 157.72 के स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं जबकि आईपीएल में उनके करियर का स्ट्राइक रेट 126 मैच में 133.58 का है।

डुप्लेसी ने ‘आरसीबी बोल्ड डायरीज’ के साथ बातचीत में कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत से ही उनका ध्यान अधिक स्ट्राइक रेट से खेलने पर था और अब वह आरसीबी के लिए बड़ी पारी भी खेलना चाहते हैं।

आरसीबी के कप्तान ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में शतक बनाने की कोशिश कर रहा हूं, बीच के ओवरों में मैं तेजी से रन बना सकता हूं और पारी को अच्छे स्कोर तक पहुंचा सकता हूं क्योंकि हम बीच के ओवरों में 75 से अधिक रन बना सकते हैं।’’

डुप्लेसी की बाउंड्री की संख्या में सुधार हुआ है क्योंकि उन्होंने अब तक 10 मैचे में 40 चौके और 29 छक्के लगाए हैं और निश्चित रूप से आरसीबी के लिए बीच के ओवरों में वह ‘किंग कोहली’ से अधिक प्रभावी रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अतीत में मुझे हमेशा लगता था कि मेरे पास अच्छा आक्रामक खेल है लेकिन मुझे लगा कि मैं अपना स्ट्राइक रेट 130 से कम से कम 150 तक ले जाने में सक्षम हूं और फिर कभी कभी 160-170 तक इसलिए मैंने उस पर काम किया है।’’

आरसीबी की टीम अभी 10 मैच में 10 अंक के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है और अपनी प्ले ऑफ की उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी।

End of Article