क्रिकेट

IPL 2023: कंसिस्टेंसी का दूसरा नाम फॉफ डुप्लेसी, सीजन में जड़ा अर्धशतक का छक्का

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 9, 2023, 09:51 PM IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के 38 वर्षीय कप्तान फॉफ डुप्लेसी उम्र को धत्ता बताते हुए आईपीएल के सोलहवें सीजन में लगातार धमाल मचा रहे हैं। मंगलवार को मुंबई के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी करते हुए छठा अर्धशतक जड़ दिया।

Image

फॉफ डुप्लेसी(साभार IPL/BCCI)

मुंबई: आईपीएल 2023 में 38 वर्षीय फॉफ डुप्लेसी का बल्ला जमकर चल रहा है। उम्र को धत्ता दिखाते हुए वो लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं और कंसिस्टेंसी का पर्याय बन गए हैं। मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में डुप्लेसी ने अपने बल्ले से धमाल मचाते हुए अपनी टीम को न केवल मुश्किल से उबारा बल्कि बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

30 गेंद में पूरा किया अर्धशतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 16 रन पर विराट कोहली और अनुज रावत के विकेट गंवा दिए थे और बैकफुट में नजर आ रही थी। ऐसे में डुप्लेसी ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ मोर्चा संभाला। उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए पॉवरप्ले में 56 रन तक पहुंचा दिया। इसके बाद उन्होंने 30 गेंद में अपना अर्धशतक 5 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा किया।

जड़ा सीजन का छठा अर्धशतक

ये सीजन में उनका छठा अर्धशतक है वो सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए हैं। मौजूदा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले पायदान पर चल रहे डुप्लेसी के खाते में 11 मैच में 576 रन हो गए हैं। उन्होंने ये रन 57.60 के औसत और 157.80 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए इस दौरान 45 चौके और 32 छक्के जड़े हैं। जो कि सबसे ज्यादा हैं। उनके बाद सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वालों में दूसरे पायदान पर ग्लेन मैक्सवेल हैं। उन्होंने 11 मैच में 27 छक्के जड़े हैं। डुप्लेसी ने इस बार आईपीएल में 73(43), 23(12), 79*(46), 22(16), 62(33), 84(56), 62(39), 17(7), 44(40), 45(32), 65(41) रन की पारी खेली है।

मैक्सवेल के साथ की चौथी शतकीय साझेदारी

ग्लेन मैक्सवेल और फॉफ डुप्लेसी के बीच सीजन में हुई चौथी शतकीय साझेदारी है। मंगलवार को दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 62 गेंद में 120 रन की साझेदारी की। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दोनों ने 127, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 126 और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 120 रन की साझेदारी की थी। दोनों खिलाड़ियों का बल्ला इस बार जमकर रन उगल रहा है। मंगलवार को मैक्सवेल ने 33 गेंद में 68 रन की पारी खेली। उनके आउट होते ही मंगलवार की साझेदारी टूट गई।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article