क्रिकेट

RR vs SRH Dream 11 Team, IPL 2023: राजस्थान और हैदराबाद की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 7, 2023, 07:07 PM IST

RR vs SRH Dream 11 Team, IPL 2023: आईपीएल के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग-11?

Image

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-11

RR vs SRH Dream 11 Team, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होगी। मौजूदा सीजन में यह दोनों टीमों के बीच दूसरे दौर की भिड़ंत है। राजस्थान रॉयल्स की टीम का अबतक सीजन में औसत प्रदर्शन रहा है। पिछले बार की उपविजेता अबतक खेले 10 मैच में से 5 में जीत और 5 में हार के साथ चौथे पायदान पर है। वहीं हैदराबाद की टीम लगातार संघर्ष कर रही है। 9 में से केवल 3 मैच में जीत हासिल हुई है और 6 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है।

दिल्ली की आरसीबी के खिलाफ जीत के बाद हैदराबाद की टीम बॉटम टॉपर बन गई है। ऐसे में उसे अपनी प्लेऑफ की संभावनाओं को जिंदा रखने के लिए राजस्थान को हराना ही होगा। इसके लिए वो अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं राजस्थान की टीम लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचकर पिछले सीजन में अधूरे रह गए खिताबी जीत के सपने को पूरा करना चाहेगी। इसके लिए उसे बाकी बचे सभी 4 मैच में जीत दर्ज करनी होगी। इसके लिए अब उसे मैचों को नॉकआउट के रूप में लेगा होगा। इसके लिए वो भी अपनी तरफ से कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि राजस्थान और हैदराबाद की रविवार को जयपुर में कैसी हो सकती है प्लेइंग-11।

नहीं होगा राजस्थान की टीम में कोई बदलाव

राजस्थान की टीम पिछले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ बैटिंग के दौरान लड़खड़ा गई थी। ऐसे में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रियान पराग का इस्तेमाल किया गया जिसका कोई बड़ा फायदा नहीं हुआ। टीम को एक मध्यम तेज गति के गेंदबाज की कमी जरूर खली जिसका फायदा गुजरात ने उठाया और आतिशी अंदाज में 9 विकेट से जीत दर्ज की। ऐसे में राजस्थान की टीम अपने दल में कोई बड़ा बदलाव तो नहीं करेगी लेकिन होल्डर और एडम जम्पा में से किसी खिलाया जाए इसपर जरूर माथा पच्ची होगी। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के रूम में देवदत्त पडिक्कल और एडम जम्पा का इस्तेमाल पारी के अनुरूप होगा।

उमरान मलिक की होगी वापसी

हैदराबाद की टीम के लिए पिछले मैच में एकादश में आने वाले कार्तिक त्यागी काफी मंहगे साबित हुए। ऐसे में उमरान मलिक को एक बार फिर प्लेइंग-11 में राजस्थान के खिलाफ मौका मिलेगा। इसके अलावा टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। राहुल त्रिपाठी और टी नटराजन विशेषज्ञ बल्लेबाज और गेंदबाज के रूप में इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11:

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान-विकेटकीपर), जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, मुरुगन अश्विन, संदीप शर्मा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11:

अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, मार्को जानसन, विवरांत शर्मा, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article