क्रिकेट

IPL Prize Money: चैंपियन CSK को मिले कितने करोड़, जानिए किस-किस पर हुई कितने पैसों की बारिश

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 30, 2023, 08:30 AM IST

IPL 2023 Prize Money Details: आईपीएल 2023 का अंत हो चुका है। एक शानदार और रोमांचक फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके बाद खिलाड़ियों और टीमों को कितनी-कितनी इनामी राशि मिली। प्राइज मनी की सारी जानकारी यहां पर जानिए।

Image

आईपीएल 2023 में किसको कितनी ईनामी राशि मिली (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 की प्राइज मनी
  • जानिए चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को कितनी इनामी राशि मिली
  • हारने वाली टीम भी हुई मालामाल

IPL 2023 Prize Money details: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर अपना दम दिखाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। ये उनका पांचवां आईपीएल खिताब है। इसी के साथ उन्होंने मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है।

चेन्नई ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को देर रात रोमांचक अंदाज में अंतिम गेंद तक गए मुकाबले में मात दी। आइए जान लेते हैं कि किसको कितनी इनामी राशि मिली।

IPL 2023 की प्राइज मनी (IPL 2023 Prize Money)

आईपीएल 2023 में चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 20 करोड़ रुपये मिले हैं। रनर-अप टीम गुजरात टाइटंस को 13 करोड़ रुपये मिले हैं। तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम मुंबई इंडियंस को 7 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि चौथे नंबर पर रहने वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को 6.5 करोड़ रुपये मिले हैं।

ऑरेंज कैप और पर्पल कैप होल्डर को कितना मिला?

शुभमन गिल 890 रन बनाकर ऑरेंज कैप की सूची में टॉप पर रहे और उनको 15 लाख रुपये मिले हैं। वहीं पर्पल कैप मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 28 विकेट लेकर अपने नाम की और उनको भी 15 लाख मिले हैं।

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट यशस्वी जायसवाल रहे जिनको 20 लाख रुपये मिले। मोस्ट वेल्यूवेल प्लेयर ऑफ द सीजन शुभमन गिल बने जिनको 12 लाख रुपये की इनामी राशि मिली। इसके अलावा सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन ग्लेन मैक्सवेल और गेम चेंजर ऑफ द सीजन शुभमन गिल को क्रमश: 15 लाख और 12 लाख रुपये मिले।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article