क्रिकेट

IPL 2023: ऋषभ पंत की रिकवरी में मदद कर रहा है वेस्टइंडीज का यह खास खिलाड़ी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 15, 2023, 03:20 PM IST

IPL 2023: कार दुर्घटना के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और स्टार बल्लेबाज वापसी के लिए काफी उत्सुक हैं। उनकी इस रिकवरी प्रक्रिया में उनकी मदद वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन कर रहे हैं। कभी पूरन भी कार दुर्घटना में घायल हो गए थे और उन्हें मैदान से बाहर रहना पड़ा था।

Image

ऋषभ पंत

Photo : Twitter

दिल्ली कैपिटल्स को मौजूदा आईपीएल में अपने कप्तान और स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत की कमी खूब खल रही है। पंत का बीते दिसंबर में दिल्ली-देहरादुन मार्ग पर कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिससे रिकवर होने में उन्हें थोड़ा वक्त लगेगा। हालांकि, वह हाल ही में कह चुके हैं कि वह तेजी से रिकवर हो रहे हैं और कुछ हद तक यह बात सच भी है। बैंगलोर में वह अपने टीम के ट्रेनिंग सेशन में नजर भी आए थे। लेकिन उनके इस रिकवरी फेज में वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन उनकी मदद कर रहे हैं।

निकोलस पूरन कर रहे हैं पंत की मदद

निकोलस पूरन इसी परिस्थिति से गुजर चुके हैं, और अब वह पंत की इस परिस्थिति से निकलने में मदद कर रहे हैं। आज से 8 साल पहले पूरन भी कार दुर्घटना के शिकार हो गए थे, जिसमें वह 6 महीनें तक चल भी नहीं पाए थे। पूरन ने कहा 'यह काफी चुनौतीपूर्ण है। यह वह स्थिति है जिसे कभी-कभी कोई नहीं समझता है। मैं ऋषभ से बात कर रहा हूं। दोनों के बीच अच्छी बांडिंग है। लेकिन यह ए ऐसी परिस्थिति है जब आप डिप्रेस्ड हो जाते हैं, क्योंकि आप जल्द से जल्द ठीक हो जाना चाहते हैं। लेकिन यह मुश्किल होता है।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में काफी वक्त लगता है और आपको धैर्य दिखाने की आवश्यकता होती है। आपको वर्तमान स्थिति को स्वीकारने की जरुरत होती है कि जो भी हुआ किसी कारण से हुआ है। आपको बता दें कि निकोलस पूरन ने इस बार आईपीएल में धमाकेदार शुरुआत की है। वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

पूरन आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 19 गेंद पर 62 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। पूरन ने केवल 15 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था और 2023 आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article