MI vs RR Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल 2023 में रविवार को खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में अंक तालिका में नौवें पायदान पर काबिज मेजबान मुंबई इंडियन्स और दूसरे नंबर पर कब्जा किए बैठी राजस्थान रॉयल्स की टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। पिछले सीजन दसवें पायदान पर रही मुंबई की टीम इस बार भी संघर्ष कर रही है। अबतक खेले 7 मैचों में 3 में जीत और 4 में उसे हार मिली है। उसके लिए एक बार फिर प्लेऑफ की राह मुश्किल होती दिख रही है। ऐसे में वो रविवार को राजस्थान रॉयल्स का गुरूर तोड़ने और पटखनी देने के इरादे से मैदान में उतरेगी। इस मुकाबले के लिए मुंबई का टीम मैनेजमेंट बड़ी जद्दोजहत के बाद प्लेइंग इलेवन का चुनाव कर सकेगी। वहीं राजस्थान की टीम अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेगी।
राजस्थान नहीं करेगी कोई बदलाव
राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव मुंबई इंडियन्स के खिलाफ नहीं करेगी। राजस्थान की टीम बेहद संतुलित है। उसके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों शानदार फॉर्म में हैं। केवल मामला मध्य क्रम की बल्लेबाजी को लेकर चिंता वाला है। हालांकि रियान पराग की जगह ध्रुव जुरेल को शामिल करने से कुछ मामला सुधरा है। ऐसे में राजस्थान की टीम अपनी रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और ट्रेंट बोल्ट की तिकड़ी के दम पर मुंबई के सामने मुश्किल चुनौती पेश करेगी।
जोफ्रा आर्चर की हुई वापसी
मुंबई की टीम में इस मुकाबले में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की एकादश में वापसी हो सकती है। वहीं स्पिनर कुमार कार्तिकेय को भी मौका मिल सकता है। टीम में कुमार कार्तिकेय और तिलक वर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रहेंगे जिन्हें पहले गेंदबाजी या बल्लेबाजी के अनुसार टीम में शामिल किया जा सकता है। स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी फिर से पीयूष चावला के कंधों पर होगी। तेज गेंदबाजी की जिम्मदारी अर्जुन तेंदुलकर, जोफ्रा आर्चर और जेसन बेहरेनडॉर्फ पर होगी।
मुंबई इंडियन्स की प्लेइंग-11:
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ, अरशद खान।
