Mohit Sharma vs LSG: लंबे अंतराल के बाद आईपीएल में वापसी करने वाले टीम 34 वर्षीय भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा अपनी धारदार गेंदबाजी से धमाल मचा रहे हैं। रविवार को लखनऊ के खिलाफ उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर नें 29 रन देकर 4 विकेट झटके अपनी टीम की 56 रन के अंतर से जीत में अहम भूमिका अदा की।
जीत के लिए 228 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम को काईल मेयर्स और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने नौवें ओवर में 88 के स्कोर पर काईल मेयर्स को चलता कर दिया। हालांकि ये विकेट उनसे ज्यादा राशिद खान का था जिन्होंने शानदार कैच लपका। इसके बाद लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई। एक छोर सीजन में पहला मैच खेल रहे क्विंटन डिकॉक संभाले रहे लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे।
मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को नहीं जमाने दिए पैर
मोहित शर्मा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और लखनऊ के मिडिल ऑर्डर को पिच पर पैर नहीं जमाने दिए। उन्होंने मेयर्स के बाद मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी औक कप्तान क्रुणाल पांड्या के अहम विकेट चटकाए। उनकी कसी हुई गेंदबाजी की वजह से ही लखनऊ की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी। मोहित ने 4 ओवर नें 29 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए और लगातार दूसरी बार लखनऊ की हार की वजह बने।
पिछली भिड़ंत में आखिरी ओवर में छीनी थी लखनऊ से जीत
मोहित शर्मा ने सीजन में लखनऊ को सीजन के पहले दौर के मुकाबले में भी जीत हासिल नहीं करने दी थी। पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने कहर बरपाते हुए केएल राहुल और मार्कस स्टोइनिस के विकेट चटकाए। इसके बाद इसी ओवर में दीपक हुड्डा और आयुष बदोनी भी रन आउट हो गए। मोहित ने जीत के लिए आखिरी 6 गेंद में लखनऊ को 12 रन नहीं बनाने दिए और गुजरात को 7 रन से जीत दिलाई थी। उस मैच में उन्होंने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।
सीजन में दो बार चुने गए हैं प्लेयर ऑफ द मैच
मोहित शर्मा ने आईपीएल 2023 में अबतक खेले 8 मैच में कुल 8 विकेट 16.25 के औसत और 6.90 की इकोनॉमी से अपने नाम किए हैं। उन्होंने इन 8 विकेटों में 6 लखनऊ के खिलाफ चटकाए। सीजन में अपने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद वो दो बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। रविवार को भी वो मैन ऑफ द मैच बनने के दावेदार थे लेकिन शुभमन गिल की नाबाद 94* रन की पारी उनके प्रदर्शन पर भारी पड़ी।
