क्रिकेट

IPL 2023, MI vs RR Pitch Report, Weather: मुंबई-राजस्थान मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का पूरा हाल, यहां जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 1, 2023, 05:48 AM IST

IPL 2023, MI vs RR Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (30 April 2023) आईपीएल के 16वें संस्करण में दो मुकाबलों का रविवार है। आज का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। जानिए इस मैच की पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा मुंबई के मौसम का हाल।

Image

मुंबई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स पिच और वेदर रिपोर्ट आईपीएल 2023 (साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल में आज रविवार शाम मुंबई और राजस्थान के बीच होगी भिड़ंत
  • मुंबई इंडियन्स की टीम के ऊपर रहेगी सबकी नजर
  • मुंबई की पिच पर फिर बरसेंगे रन और बारिश का नहीं है कोई खतरा

IPL 2023, MI vs RR Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आईपीएल 2023 में रविवार(30 अप्रैल, 2023) को खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में मेजबान मुंबई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होगी। मुंबई इंडियन्स की टीम सीजन के आधे से ज्यादा मैचों के खत्म होने के बाद भी अपनी लय हासिल नहीं कर सकी है। वहीं दूसरी तरफ पिछले बार की उपविजेता राजस्थान रॉयल्स की टीम 8 मैच में 5 जीत और 3 हार के साथ दूसरे पायदान पर गुजरात के बाद काबिज है। वहीं पिछली बार दसवें नंबर पर रही मुंबई इंडियन्स की टीम 7 मैच में 3 जीत और 4 हार के बाद नौवें पायदान पर है। ऐसे में मुंबई के लिए रविवार का मुकाबला खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखने के लिहाज से बेहद अहम है।

कैसी होगी मुंबई-राजस्थान मैच की पिच रिपोर्ट? (MI vs RR Pitch Report)

मुंबई की पिच को हमेशा से बल्लेबाजों के मुफीद माना जाता रहा है। यहां पर रात के टी20 मुकाबलों में रनों की जमकर बारिश होती है। ओस की वजह से लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए जीत दर्ज करना आसान हो जाता है। अबतक सीजन में खेले गए तीनों मुकाबलों में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और दो मैच में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। ऐसा ही एक बार फिर हो सकता है लेकिन राजस्थान की टीम को अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा भरोसा है और वो पहले बैटिंग करने का फैसला टॉस जीतकर कर सकते हैं। लेकिन वानखेड़े में ऐसा कर पाना जोखिम भरा होगा।

आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम? (Mumbai Weather Report)

मुंबई भी इन दिनों गर्मी की चपेट में है। हालांकि इसके बावजूद रविवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शाम सात बजे जब मैच शुरू होगा उस वक्त तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उसके बाद तापमान में मामूली गिरावट आएगी। मैच के दौरान बारिश की किसी भी तरह की आशंका नहीं है। दोपहर के समय थोड़े छींटे पड़ सकते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article