क्रिकेट

MI vs KKR Dream 11, IPL 2023: ऐसी है मुंबई और कोलकाता की प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2023, 03:14 PM IST

MI vs KKR Dream 11 Team Prediction: मुंबई दूसरी बार अपने घर पर कोलकाता के खिलाफ उतरी है। अब तक 3 मुकाबले मुंबई ने खेले हैं जिसमें से केवल एक मुकाबले में उसे जीत मिली है, जबकि कोलकाता अब तक 4 मैच खेल कर 4 अंकों बटोर चुकी है। पिछले मुकाबले में कोलकाता को हार का सामना करना पड़ा था।

Image

नीतीश राणा और रोहित शर्मा

Photo : Twitter

आईपीएल के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा मुंबई के पास जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका है। मुंबई टीम पिछला मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है जबकि कोलकाता को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 23 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

कोलकाता के लिए अच्छी बात यह है कि शुरुआती दो मुकाबलों के बाद टीम की बल्लेबाजी सुधरी है और कप्तान नीतीश राणा के अलावा वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। गेंदबाजी में कोलकाता के पास उमेश यादव के अलावा लॉकी फर्ग्यूसन और शार्दुल ठाकुर का विकल्प है।

दूसरी तरफ मुंबई के लिए अच्छी खबर है कि तिलक वर्मा के बाद अब कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से भी रन बन रहे हैं। तेज गेंदबाजी में बेहरनड्रॉफ और रिले मेरेडिथ की जोड़ी है तो स्पिन में पियुष चावला का अनुभव टीम के लिए पिछले मुकाबले में शानदार साबित हुआ था। चावला ने पिछले मुकाबले में 3 विकेट झटके थे। पिछले सीजन में जब दोनों टीम भिड़ी थी तो सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक पारी खेली थी, लेकिन इस सीजन उनका बल्ला खामोश रहा है और वह इस मैच में कोशिश करेंगे कि मुंबई के लिए कुछ रन करें।

कोलकाता के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो ट्रिस्टन स्टब्स और डेवाल्ड ब्रेविस में किसी एक को मौका मिल सकता है। दूसरी तरफ कोलकाता की टीम जिस तरह से खेल रही है वह अपने प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव नहीं करना चाहेगी। हैदराबाद के खिलाफ मैच में आंद्रे रसेल चोट के कारण बाहर गए थे, ऐसे में यदि वो पूरी तरह फिट नहीं होते तो उनके स्थान पर किसी को मौका मिल सकता है।

कोलकाता की प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), एन जगदीसन, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, सुयश शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन-

ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरॉन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहाल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, रिले मेरेडिथ

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article